Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»■महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा चनौरागंज पंचायत में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन*
    Breaking News

    ■महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा चनौरागंज पंचायत में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन*

    adminBy adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    ================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक – 26/05/2026*
    ================
    *■*महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा चनौरागंज पंचायत में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन*
    ———————————————-
    *मधुबनी 26 मई 2026*

    *महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी के तत्वावधान में झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत चनौरागंज पंचायत में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से “सखी वार्ता” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।*

    *कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), वन स्टॉप सेंटर (OSC) मधुबनी एवं झंझारपुर, तथा जीविका के दीदी अधिकार केंद्र के कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं, किशोरियों एवं पुरुषों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।*

    *कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन, शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य एवं पोषण, वित्तीय साक्षरता तथा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*

    *इस अवसर पर जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) के लैंगिक विशेषज्ञ शिवराम मेहरा द्वारा महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जाता है।* *उन्होंने महिलाओं को समाज में समान भागीदारी निभाने तथा शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।*

    *वन स्टॉप सेंटर (OSC) मधुबनी की केस वर्कर बीना चौधरी द्वारा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई।* *उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना एवं अन्य प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोसामाजिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं सहायता प्राप्त करने के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।*

    *इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर झंझारपुर की मनोसामाजिक परामर्शी दीपशिखा सिंह द्वारा महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या भेदभाव की स्थिति में महिलाएँ बिना डर के संबंधित विभागों एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।*

    *कार्यक्रम में DHEW की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ पूनम कुमारी द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, स्वरोजगार एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।*

    *कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों ने खुलकर अपनी समस्याएँ एवं अनुभव साझा किए। संबंधित विभागों के कर्मियों द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “सखी वार्ता” जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया।*

    *“सखी वार्ता” कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रभावी पहल प्रस्तुत की।*
    ———————- ———————————————————————
    ================
    *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
    ================
    ================
    *DPRO,MADHUBANI*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक माननीय प्रभारी मंत्री, मधुबनी सह मंत्री भवन निर्माण विभाग, बिहार श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में हुई आयोजित।
    Next Article देश से अपील करने से पहले इंदिरा जी ने अपना पूरा स्त्रीधन और अपनी निजी बचत देश की ट्रेज़री में जमा कराई थी,
    admin

    Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सीतामढ़ी में जल संकट पर DM सख्त: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    June 22, 2026

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    By adminJuly 17, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुए योगेंद्र सहनी हत्याकांड…

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (367)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?