*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जन-सम्पर्क कार्यालय*
=================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-26/05/2026*
=================
*जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक माननीय प्रभारी मंत्री, मधुबनी सह मंत्री भवन निर्माण विभाग, बिहार श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में हुई आयोजित।————————————– पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की फोन कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव करे।– प्रभारी मंत्री।———————— प्रखंड बीस सूत्री की जिला मुख्यालय में पहली बार बैठक को लेकर सभी प्रखंड बीस सूत्री के सदस्यों ने एक स्वर में खुशी व्यक्त करते हुए माननीय प्रभारी को मंत्री को धन्यवाद दिया। ———-सभी के सहयोग से मधुबनी जिला बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारतवर्ष में विकसित जिले के रूप में शुमार होगा- प्रभारी मंत्री —————————————-** जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक माननीय प्रभारी मंत्री, मधुबनी सह मंत्री भवन निर्माण विभाग , बिहार श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में डीआरडीए स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रभारी मंत्री सहित सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने विभागवार विभागीय कार्यों की समीक्षा किया।
माननीय सदस्यों द्वारा सुखा नशा पर उठाये गए प्रश्न पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसको लेकर प्रत्येक माह बैठक कर समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन को पूरी तरह से समाप्त करने को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुखा नशा के खिलाफ लगातार करवाई कि जा रही है। पिछले अप्रैल माह में लगभग सात करोड़ कि सुखा नशा जप्त किया गया है,साथ 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम या 112 नंबर पर भी लगातार सूचना प्राप्त हो रही जिसके आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना ,बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजनाओं के तहत कुल 1058631 लाभुकों के बीच 1076516260 रूपये उनके खाते में भेजे गए है। उन्होंने बताया कि जिले के 2995 विद्यालयों में मध्याहन भोजन का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत् पीड़ित बच्चों को अहमदाबाद भेजकर उनका निःशुल्क उपचार करवाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल में डॉक्टर की शत-प्रतिशत उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें। अस्पतालों में एंबुलेंस की उपलब्धता 24 घंटे होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाएं। उन्होंने उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि सदर अस्पताल के अतिरिक्त सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रभारी मंत्री ने जर्जर तारों एवं जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी को पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के बीच बीज वितरण का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीज वितरण की सूची सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अभियंता चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का स्वयं स्थल भ्रमण कर जांच करें। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि माननीय सदस्यों द्वारा सड़कों की मरम्मती एवं निर्माण से संबंधित उठाए गए प्रश्नों को पूरी गंभीरता से लेकर शीघ्र उसका समाधान करें।
श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्री ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,
सहकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जल संसाधन विभाग सहित कई विभागों के विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा चापाकल की मरम्मती, नए चापाकल का निर्माण, विद्यालयों में वर्ग कक्षा का निर्माण, विद्यालय भवनों का निर्माण, सड़क निर्माण ,सड़क मरम्मती, गरीब बच्चों को निजी विद्यालय में नामांकन, नव सृजित विद्यालयों में भूमि की उपलब्धता तथा भवन निर्माण, टोला सेवक एवं तालीमी मरकज की बहाली आदि कई विषयों पर प्रश्न किए है,साथ ही माननीय सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण फीडबैक भी दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्याओं एवं प्रश्नों का अनुपालन ससमय करना सुनिश्चित करें, सात ही संबंधित जनप्रतिनिधि को उनके उठाये गए प्रश्न एवं सुझावों के आलोक में अनुपालन से भी अवगत कराये। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी बैठक से पूर्व अपनी पूरी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन को अवश्य उठाएं, अगर अगली बैठक में इस प्रकार की शिकायत होती है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध करवाई भी की जायेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि दोनों ही जनता की सेवा के लिए हैं। उन्होंने उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को उनसे मिले सुझावों के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि सभी के सहयोग से मधुबनी जिला बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारतवर्ष में विकसित जिले के रूप में शुमार होगा।
प्रखंड बीस सूत्री की जिला मुख्यालय में पहली बार बैठक को लेकर बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड बीस सूत्री के सदस्यों ने एक स्वर में खुशी व्यक्त करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री को धन्यवाद भी दिया। सभी ने अपनी स्थानीय समस्याओं को रखने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
अंत में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रभारी मंत्री सहित सभी माननीय जन्प्रतिनिधों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि बैठक में प्राप्त निर्देशों एवं सुझावों को पूरी गंभीरता से लेकर उनका ससमय अनुपालन किया जाएगा। उक्त बैठक में माननीय सांसद झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र श्री रामप्रीत मंडल,माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद् श्री घनश्याम ठाकुर, जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, एडीएम मुकेश कुमार, डीडीसी सुमन प्रसाद साह , नगर आयुक्त, उमेश भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी , राकेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय सदस्य आदि उपस्थित थे।
——————- ———————————————————————–
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।*
=================
=================
*DPRO, Madhubani*
