Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»एनएच स्थित ट्रामा सेंटर का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं *पर जताई कड़ी नाराजगी।———————————– अनुपस्थित चिकित्सकों एवं जीएनएम से स्पष्टीकरण, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं सीसीटीवी अनिवार्य करने का निर्देश।
    Breaking News

    एनएच स्थित ट्रामा सेंटर का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं *पर जताई कड़ी नाराजगी।———————————– अनुपस्थित चिकित्सकों एवं जीएनएम से स्पष्टीकरण, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं सीसीटीवी अनिवार्य करने का निर्देश।

    adminBy adminMay 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 07 /05/2026*
    ==================

    *⬛️ *एनएच स्थित ट्रामा सेंटर का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया औचक* *निरीक्षण,* *साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं* **पर जताई* *कड़ी* *नाराजगी।———————————–* *अनुपस्थित चिकित्सकों एवं जीएनएम से स्पष्टीकरण, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं सीसीटीवी अनिवार्य करने* *का निर्देश।*
    “ *ट्रामा सेंटर को फुल फ्लेज्ड संचालित कर आम लोगों* *को बेहतर* *आपातकालीन स्वास्थ्य* *सुविधाओं उपलब्ध कराने* *का दिया निर्देश*
    *मधुबनी 07मई 2826* राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित ट्रामा सेंटर को आम जनता के लिए पूर्ण रूप से प्रभावी एवं कार्यशील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार देर शाम ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी।
    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर परिसर, वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, चिकित्सकीय उपकरणों, मानव संसाधन एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित होने के कारण यह ट्रामा सेंटर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, जहां सड़क दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में लोगों की जिंदगी बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    साफ-सफाई की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए।
    जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर की सभी आधारभूत संरचनाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर लंबित सभी अपूर्ण कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। वहीं राज्य स्तर पर लंबित कार्यों को संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक महीने के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
    निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित चिकित्सक डॉ कृष्ण कांत करुणाकर, डॉ मधुसूदन कुमार, डॉ मो० सादिक एवं डॉ हिमांशु शेखर सहित दो जीएनएम से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी जवाब-तलब करने का निर्देश दिया गया।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी अस्पतालों में कार्य संस्कृति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ट्रामा सेंटर में बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली तत्काल लागू करने का निर्देश दिया, ताकि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त पूरे ट्रामा सेंटर परिसर में सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित करने का निर्देश भी दिया गया, जिससे कार्य व्यवस्था, सुरक्षा एवं कर्मियों की उपस्थिति की सतत निगरानी हो सके।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रामा सेंटर में सात चिकित्सक पदस्थापित हैं। ऐसी स्थिति में यहां की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित होनी चाहिए तथा आउटडोर सेवा के माध्यम से आसपास के मरीजों को बेहतर एवं व्यवस्थित उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ट्रामा सेंटर को केवल नाम मात्र का केंद्र बनाकर नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे पूरी क्षमता एवं संसाधनों के साथ फुल फ्लेज्ड रूप से संचालित किया जाएगा।
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी एक महीने के भीतर ट्रामा सेंटर की सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुदृढ़ एवं व्यवस्थित कर इसे आम लोगों के लिए पूर्ण रूप से कार्यशील बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसमाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों,
    Next Article ⬛️ संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान
    admin

    Related Posts

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    By adminMay 11, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी*================*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*================*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक – 10/05/2026*================ *मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार…

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,147)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?