Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»⬛️ संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान
    Breaking News

    ⬛️ संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान

    adminBy adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 07 /05/2026*
    ==================

    *⬛️ संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान*
    *किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों* *के न्यायोचित* *उपयोग की दी* *जा रही जानकारी।*
    *मधुबनी, 07 मई 2026* कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) मधुबनी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे खरीफ मौसम के दौरान पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
    जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा मधुबनी ललन कुमार चौधरी ने बताया कि किसानों द्वारा खेती में उर्वरकों के असंतुलित एवं अत्यधिक प्रयोग के कारण मृदा की उपज क्षमता लगातार प्रभावित हो रही है। साथ ही, उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलेभर में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    मृदा की उर्वरता एवं फसल की आवश्यकता के अनुसार करें उर्वरकों का प्रयोग
    किसानों को उचित मात्रा, समय एवं तकनीक की दी जा रही जानकारी
    जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को बताया जा रहा है कि संतुलित उर्वरक उपयोग का अर्थ केवल रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं, बल्कि फसलों की आवश्यकता, मिट्टी की उर्वरता की स्थिति तथा मौजूदा जलवायु परिस्थितियों के आधार पर सभी आवश्यक पोषक तत्वों का उचित अनुपात, उचित मात्रा, उचित समय एवं उचित विधि से उपयोग करना है।
    कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विश्लेषण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें, ताकि मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण हो सके तथा कृषि उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
    संतुलित उर्वरक उपयोग से बढ़ेगी उत्पादकता, घटेगी लागत
    पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ
    जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से फसल उत्पादकता में वृद्धि होती है तथा उच्च उपज देने वाली किस्मों का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होता है। इसके अतिरिक्त पोषक तत्व उपयोग दक्षता में सुधार, बेहतर फसल गुणवत्ता, फसलों की तनाव सहनशीलता में वृद्धि एवं मृदा स्वास्थ्य की स्थिरता बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।
    उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग से पर्यावरणीय जोखिमों में कमी आती है तथा किसानों की लागत घटने के साथ इनपुट उपयोग भी अधिक प्रभावी होता है। कृषि विभाग ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए संतुलित एवं न्यायोचित उर्वरक उपयोग को अपनी खेती का हिस्सा बनाएं, ताकि टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।– —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएनएच स्थित ट्रामा सेंटर का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं *पर जताई कड़ी नाराजगी।———————————– अनुपस्थित चिकित्सकों एवं जीएनएम से स्पष्टीकरण, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं सीसीटीवी अनिवार्य करने का निर्देश।
    Next Article *⬛️ *मधुबनी के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया गया “गोदभराई दिवस”*
    admin

    Related Posts

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    By adminMay 11, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी*================*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*================*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक – 10/05/2026*================ *मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार…

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,147)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?