सिद्धार्थनगर
इटवा तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल तेज, नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सोनौली बालू घाट पर ठेकेदार द्वारा नदी के बीच पंप लगाकर किया जा रहा खनन।
घाट का ठेका होने के बावजूद नदी के मध्य से भी अवैध तरीके से निकाला जा रहा बालू।
स्थानीय लोगों का आरोप—जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा पूरा खेल।
खनन के चलते मानकों का पूरी तरह उल्लंघन, पर्यावरण को भी नुकसान।
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत हुई जर्जर।
इटवा तहसील के सोनौली बालू घाट का मामला, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल।
