आज दिनांक 15.11.2026 को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न छठ घाटों एवं प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी /बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु अग्निशमन दल एवं एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें तथा नदी एवं जलाशयों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाएँ।
सीतामढ़ी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिबद्ध है।
[15/11, 4:46 pm] Social Media: आज दिनांक- 15.11.2026 को छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलांतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर समुचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने, संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
