भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को रविवार को पांचवां वनडे जीतने में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप ने बल्ले से 14 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट लिए, जिसकी वजह से भारत ने 22 रन से मुकाबला जीत लिया।
माउंट मांगानुई में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने सिर्फ 210 रनों का लक्ष्य रखा था। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज को बराबर कर लेगा। मगर अर्शदीप की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 187 रनों पर समेट दिया और सीरीज 3-1 से जीत लिया।
अर्शदीप सिंह ने की मंगेतर समरीन की तारीफ
अर्शदीप ने अवॉर्ड जीतने के बाद समरीन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें एक बहुत अच्छी पार्टनर मिली हैं, जो बहुत सपोर्टिव हैं और उन्हें एक सही मानसिकता में रहने में मदद करती हैं। इसके अलावा, अर्शदीप ने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात करी।
अर्शदीप ने कहा, ‘मुझे अपनी बैटिंग से प्यार है। मैं अगर 11 नंबर पर भी बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मुझे मजा आता है और मैं हमेशा अपने लिए जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलने को देखता हूं। लेकिन मेरी टीम में कुछ लोग को लगता है कि मैं गेंद से डरता हूं। लेकिन मैं सामना करता हूं और जगह बनाता हूं।’
अर्शदीप ने आगे अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। हाल ही में माउंट माउंगानुई के बीच पर समरीन कौर को प्रपोज किया था। समरीन ने इस दौरान प्रपोजल एक्सेप्ट किया था।
अर्शदीप ने कहा, मेना मानना है कि भगवान हमेशा से मेरे पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मुझे एक बहुत ही अच्छी पार्टनर मिली है। वह मेरा बहुत साथ देती हैं और मुझे हमेशा सही मानसिक स्थिति में रहने में मदद करती हैं। तो हां, इसका बहुत सारा क्रेडिट उन्हें भी जाता है। क्योंकि मैं मैदान पर जैसा प्रदर्शन करता हूं, वह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि बाहर मेरी जिंदगी कैसी चल रही है।
अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये करने के लिए इससे बेहतर नजारा शायद नहीं मिलता। मैं काफी घबराया हुआ ता। मगर हां, उस खूबसूरत नजारे ने काफी मदद की और अब बहुत अच्छा लग रहा है।’
