Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»एअर इंडिया ने फिर से शुरू कीं दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क की नॉन-स्टॉप उड़ानें, सफर में बचेंगे 5 घंटे
    Bihar

    एअर इंडिया ने फिर से शुरू कीं दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क की नॉन-स्टॉप उड़ानें, सफर में बचेंगे 5 घंटे

    adminBy adminNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     एअर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के बीच अपनी नॉन-स्टॉप हवाई सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस पर लगी पाबंदियां हटने के बाद एयरलाइन को अब रास्ते में ईंधन भरने के लिए इटली के रोम में टेक्निकल स्टॉप लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    यात्रा के समय में बड़ी कमी
    एअर इंडिया ने 15 नवंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि भारत और न्यूयॉर्क के बीच सभी चार प्रमुख रूटों पर सीधी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इस फैसले से यात्रियों के सफर के समय में 5 घंटे तक की बड़ी कमी आएगी। पहले जिन उड़ानों में लगभग 22 घंटे का समय लगता था, अब वे करीब 17 घंटे में ही अपना सफर पूरा कर लेंगी।

    क्यों लेना पड़ रहा था रोम में स्टॉप?

    पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। इसके बाद, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में भी हवाई पाबंदियां लगा दी गई थीं।

    इन परिस्थितियों के चलते भारत और उत्तरी अमेरिका के बीच उड़ानों के रूट प्रभावित हुए थे, जिसके कारण दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी और नेवार्क लिबर्टी एयरपोर्ट जाने वाली उड़ानों को ईंधन भरने के लिए रोम में रुकना पड़ रहा था।

    वैकल्पिक और छोटा रास्ता मिला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि पाकिस्तान का एयरस्पेस अब भी बंद है, लेकिन इराक का एयरस्पेस खुलने से एअर इंडिया को वैकल्पिक और छोटा रास्ता मिल गया है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो गया है। वर्तमान में एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से JFK एयरपोर्ट के लिए रोजाना एक-एक उड़ान संचालित करती है।

    इसके अलावा, दिल्ली-नेवार्क रूट पर हफ्ते में चार और मुंबई-नेवार्क रूट पर हफ्ते में तीन उड़ानें चलाई जाती हैं।

    एअर ट्रैफिक संकट के बीच बहाल हुई सेवा

    एअर इंडिया की यह नॉन-स्टॉप सेवा ऐसे समय में शुरू हुई है, जब अमेरिका का विमानन क्षेत्र एक बड़े तकनीकी संकट से उबर रहा है। वहां फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में कम्युनिकेशन की खराबी के कारण 13 नवंबर को पूरे देश में उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

    यह रोक 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली और शुक्रवार शाम करीब 8:15 बजे हटाई गई। जानकारी के मुताबिक, यह तकनीकी खामी तब आई जब एक ठेकेदार पुरानी कॉपर वायरिंग को नई फाइबर वायरिंग से बदल रहा था। इस दौरान एक राउटर पर ज्यादा लोड पड़ने से संचार और रडार फीड बाधित हो गई थी।

    फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते शनिवार को 6,400 से अधिक और रविवार को 800 से ज्यादा उड़ानें रद करनी पड़ीं। हालांकि, FAA प्रशासक ब्रायन बेडफोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब सिस्टम पूरी तरह स्थिर है और जल्द ही हवाई यातायात सामान्य हो जाएगा।

    हवाई यात्रियों को परेशानी

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका भर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपडेट का इंतजार करते हुए यात्री टर्मिनल और विमानों के अंदर ही फंसे रहे।

    FAA ने ग्राउंड स्टॉप
    को लागू होने के चार घंटे से कुछ अधिक समय बाद हटा लिया, लेकिन इसके कारण अपनी मंजिल तक जाने की कोशिश कर रहे यात्रियों को परेशानी होती रही।

    दिल्ली से JFK और नेवार्क के लिए उड़ानें एअर इंडिया के एयरबस A350-900 विमानों से संचालित की जाती हैं। इनमें फुल-फ्लैट बेड वाले 28 बिजनेस क्लास सुइट, 24 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 264 इकोनॉमी क्लास सीटें हैं।

    मुंबई से JFK और नेवार्क के लिए सेवाएं बोइंग 777-300ER विमानों के जरिए संचालित होती हैं। इनमें प्राइवेसी के लिए स्लाइडिंग दरवाजों वाले आठ फर्स्ट क्लास सुइट, 40 फ्लैट-बेड बिजनेस क्लास सीटें और 280 इकोनॉमी क्लास सीटें मौजूद हैं।

    एअर इंडिया ने कहा कि नॉन-स्टॉप सेवाओं की बहाली, साथ ही बेहतर विमान और केबिन सुविधाओं से भारत-अमेरिका बाजार में उनकी स्थिति मजबूत होगी और यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराष्ट्रपति से मुलाकात को अर्नव ने बेहद गौरवपूर्ण व यादगार कहा, एकजोत सिंह ने मुलाकात को बताया-एक सपने जैसा
    Next Article ‘अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए…’, शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    By adminNovember 15, 20260

     विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद यात्रा…

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,160)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (229)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?