Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»माननीय मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के 5.33 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 58.66 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का किया अंतरण
    Bihar

    माननीय मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के 5.33 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 58.66 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का किया अंतरण

    adminBy adminNovember 15, 2026Updated:November 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    डीएम ने पेंशनधारियों को दी शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ,सुखी एवं खुशहाल जीवन की की कामना
    मधुबनी,
    10 नवंबर 2026

    माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन की राशि का अंतरण किया गया। पटना मे आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम मे डीबीटी के माध्यम से विभिन्न जिलों के पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर मधुबनी जिला से जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा सहित कई लाभुक इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
    उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले में कुल 5,33,333 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से आच्छादित हैं। आज इन सभी पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 58,66,66,300 रुपये की राशि का अंतरण किया गया। पेंशनधारियों की संख्या तथा अंतरित की गई कुल राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। यह उपलब्धि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

    पेंशन योजनाओं मे लाभुक की संख्या एवं अंतरित राशि
    मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत मधुबनी जिले के 2,79886 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 307874600 रुपये की राशि अंतरित की गई। यह राशि जिले के बड़ी संख्या में वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने में सहयोग प्रदान करेगी।
    इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 160220 पेंशनधारियों के खातों में कुल 176242000 रुपये का अंतरण किया गया। इस योजना के माध्यम से पात्र वृद्धजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
    लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 21507 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 2,3657700रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 34078 लाभुकों के खातों में कुल 3,7485800 रुपये का अंतरण किया गया।
    इसी क्रम में बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 30989 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 3,4087900 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 6653 पेंशनधारियों के खातों में कुल 7318300रुपये की राशि अंतरित की गई।

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों सहित समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
    उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिये।

    मधुबनी जिले में 5,33333 पेंशनधारियों को एक साथ 586666300 रुपये की राशि का अंतरण सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले का पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरित राशि के मामले में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदुबई के बाद अब किर्गिस्तान से भारत लाया जा रहा सोना, IGI एयरपोर्ट पर 3.21 करोड़ का गोल्ड जब्त
    Next Article सौराठ महोत्सव–2026 का होगा भव्य आयोजन: समूह लोकनृत्य/लोकगीत की होगी प्रतियोगिता, विजयी कलाकार होंगे पुरस्कृत
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    By adminNovember 15, 20260

     विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद यात्रा…

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,160)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (229)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?