Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»49 वर्षों से चली आ रही मां काली की पूजा परंपरा के बीच सांस्कृतिक रंगों से सजा बैरगनिया महोत्सव, भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ
    Bihar

    49 वर्षों से चली आ रही मां काली की पूजा परंपरा के बीच सांस्कृतिक रंगों से सजा बैरगनिया महोत्सव, भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ

    adminBy adminNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार एवं नेपाल के कलाकारों ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच

    आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे संगम के रूप में प्रसिद्ध बैरगनिया में दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाले बैरगनिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। माननीय विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद, अपर समाहर्ता संजीव कुमार,सभापति श्रीमती सिंधु गुप्ता,अध्यक्ष रितेश जायसवाल तथा अन्य आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।

    बैरगनिया का प्रसिद्ध मां काली मंदिर पिछले 49 वर्षों से चली आ रही पूजा परंपरा के कारण श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र रहा है। दीपावली के अवसर पर यहां मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह परंपरा आज बैरगनिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

    स्थानीय प्रतिभाओं को मिला अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच

    धार्मिक आयोजन के अगले दिन आयोजित बैरगनिया महोत्सव में कला और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। महोत्सव के तहत रंगोली, चित्रकला, मेहंदी एवं नृत्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

    महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी और प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    नशामुक्त बिहार का भी दिया गया संदेश

    महोत्सव के आयोजन के साथ नशामुक्त बिहार अभियान का संदेश भी प्रसारित किया गया। ‘स्वस्थ युवा–समृद्ध बिहार’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

    बैरगनिया महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था के साथ कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को जोड़कर सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा दी जा सकती है।मां काली की 49 वर्षों पुरानी पूजा परंपरा और बैरगनिया महोत्सव का यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध कर रहा है।

    मौके पर सभापति श्रीमती सिंधु गुप्ता, रीगा प्रखंड विकास अधिकारी,कला संस्कृति अधिकारी ,अध्यक्ष रितेश जायसवाल के साथ अन्य पदाधिकारी,समाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछठ महापर्व से पूर्व सभी कर्मियों का वेतन एवं लंबित भुगतानों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
    Next Article माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई पेंशन की सौगात।
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    By adminNovember 15, 20260

     विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद यात्रा…

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,160)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (229)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?