Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निलंबित DIG भुल्लर रिश्वत केस में गवाह के माता-पिता को धमकी, चंडीगढ़ CBI कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह के उड़े होश

    November 13, 2026

    अमरोहा: राष्ट्रगान के दौरान स्कूल में फेंका जलता पटाखा बम, 11वीं की छात्रा घायल; दहशत में विद्यार्थी

    November 13, 2026

    Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है ‘छठ महापर्व’, सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»नया घर, पुरानी सियासत और बड़े अरमान… आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने दिखाई ताकत; क्या है मास्टरप्लान?
    Bihar

    नया घर, पुरानी सियासत और बड़े अरमान… आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने दिखाई ताकत; क्या है मास्टरप्लान?

    adminBy adminNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनीति में घर केवल रहने की जगह नहीं होते, कई बार वे सियासी ताकत, जनसंपर्क और राजनीतिक विरासत के प्रतीक बन जाते हैं। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने हिसार के मंडी आदमपुर में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल की दुकान नंबर 107 में नया घर बनाकर कुछ ऐसा ही राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

    तीन दिन पहले हुए गृह प्रवेश समारोह में हजारों लोगों की भागीदारी को महज पारिवारिक आयोजन मानना राजनीतिक नजरिये से सही नहीं होगा। यह आदमपुर में बिश्नोई परिवार की पकड़ और पुराने समर्थकों को फिर से एकजुट करने का प्रयास दिखाई दे रहा है।

    चुनावी हार के बावजूद उनका परिवार क्षेत्र छोड़ने वाला नहीं

    इस आयोजन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के चंद्र प्रकाश ने यहां जीत दर्ज की थी। भजनलाल परिवार के लिए यह केवल एक चुनावी हार नहीं, बल्कि अपने परंपरागत राजनीतिक गढ़ में किसी दूसरे की घुसपैठ का संकेत भी था।

    ऐसे में आदमपुर में स्थायी आशियाना बनाकर कुलदीप ने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि चुनावी हार के बावजूद उनका परिवार क्षेत्र छोड़ने वाला नहीं है।

    गृह प्रवेश समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा पीले रंग के टेंट की रही। पीला रंग कभी भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) की पहचान हुआ करता था। बाद में हजकां का कांग्रेस में विलय हुआ और कुलदीप भाजपा में शामिल हो गए।

    ऐसे में पीले रंग का इस्तेमाल पुरानी राजनीतिक विरासत और समर्थकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। यह भाजपा में रहते हुए अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाए रखने का संदेश भी है।

    भव्य जीत जाते तो बनाए जाते डिप्टी सीएम

    समारोह में पंचकूला से कांग्रेस विधायक और कुलदीप के बड़े भाई चंद्रमोहन बिश्नोई की मौजूदगी ने पारिवारिक एकजुटता को सामने रखा है। वहीं, समर्थकों के बीच यह असंतोष भी है कि कुलदीप को राज्यसभा भेजकर राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का उचित इनाम अभी तक क्यों नहीं दिया गया है।

    हालांकि सरकार और संगठन में उनके समर्थकों को जगह देने की प्रक्रिया जारी है। स्वयं कुलदीप ने इस कार्यक्रम में कहा कि अगर भव्य चुनाव जीत जाते तो उन्हें हरियाणा में डिप्टी सीएम बनाया जाता।

    विरासत बचाने के साथ भविष्य की जमीन तैयार करने की कोशिश

    कुलदीप बिश्नोई स्वयं हिसार और भिवानी से दो बार सांसद रह चुके हैं। उनके पिता भजनलाल का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी प्रभाव रहा है। परिवार की राजनीतिक सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी मां जसमा देवी, पत्नी रेणुका बिश्नोई और बेटे भव्य बिश्नोई विधायक रह चुके हैं, जबकि पुत्रवधू परी बिश्नोई आइएएस अधिकारी हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम को बारीकी से देखें तो कुलदीप बिश्नोई एक साथ तीन मोर्चों पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। पहला, आदमपुर में परिवार की पुरानी पकड़ को दोबारा मजबूत करना। दूसरा, समर्थकों को यह भरोसा दिलाना कि उनकी राजनीतिक उपेक्षा नहीं हुई है। तीसरा, भाजपा नेतृत्व को अपनी जनाधार और राजनीतिक उपयोगिता का अहसास कराना।

    ऐसे में कुलदीप के सामने असली चुनौती भीड़ जुटाने से आगे बढ़कर लोगों का खोया विश्वास हासिल करने की होगी। इसके लिए उन्होंने हर जिले में स्नेह मिलन कार्यक्रमों का सिलसिला चला रखा है। आठ जिलों में यह आयोजन हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों के बाद कुलदीप बिश्नोई किसी भी समय राज्य स्तरीय रैली की तारीख और स्थान तय कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलखनऊ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला के घर पहुंचा युवक, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख किए पार
    Next Article झारखंड के 24 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, विकसित भारत-जी राम जी योजना से बनेगी 12500 KM सड़क
    admin

    Related Posts

    निलंबित DIG भुल्लर रिश्वत केस में गवाह के माता-पिता को धमकी, चंडीगढ़ CBI कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह के उड़े होश

    November 13, 2026

    अमरोहा: राष्ट्रगान के दौरान स्कूल में फेंका जलता पटाखा बम, 11वीं की छात्रा घायल; दहशत में विद्यार्थी

    November 13, 2026

    Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है ‘छठ महापर्व’, सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

    November 13, 2026

    झारखंड के 24 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, विकसित भारत-जी राम जी योजना से बनेगी 12500 KM सड़क

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    निलंबित DIG भुल्लर रिश्वत केस में गवाह के माता-पिता को धमकी, चंडीगढ़ CBI कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह के उड़े होश

    By adminNovember 13, 20260

    आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये…

    अमरोहा: राष्ट्रगान के दौरान स्कूल में फेंका जलता पटाखा बम, 11वीं की छात्रा घायल; दहशत में विद्यार्थी

    November 13, 2026

    Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है ‘छठ महापर्व’, सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

    November 13, 2026

    झारखंड के 24 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल, विकसित भारत-जी राम जी योजना से बनेगी 12500 KM सड़क

    November 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,120)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?