Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हसीना का वीडियो और RAW के आरोप: रहस्यमयी मौत से पहले बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

    October 30, 2026

    केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल

    October 30, 2026

    समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष’, भागलपुर में बरसे नीतीश मिश्रा; 2 को BJP निकालेगी बड़ी पदयात्रा
    National

    ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष’, भागलपुर में बरसे नीतीश मिश्रा; 2 को BJP निकालेगी बड़ी पदयात्रा

    adminBy adminOctober 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BJP Padyatra In Bhagalpur Nitish Mishra: विपक्षी दलों द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब सीधे जनता की अदालत में उतरेगी। आगामी दो नवंबर को भागलपुर में प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

    जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सहित जिले और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के साथ हुआ।

    हार के कारणों को छिपाने के लिए संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष: नीतीश मिश्रा

    बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनता को लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक जवाबदेही और केंद्र व राज्य सरकार के लोककल्याणकारी कार्यों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

    मंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, “विपक्ष चुनावों में लगातार मिल रही करारी हार से हताश हो चुका है। अपनी कमजोरियों और हार के कारणों पर आत्ममंथन करने के बजाय वह चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी सर्वोच्च संवैधानिक संस्थाओं की साख पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने की घिनौनी साजिश रच रहा है।”

    उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और विकास नीतियों पर बार-बार भरोसा जताया है और भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के हर दुष्प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर तथ्यों के साथ देंगे।

    नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे

    भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने पदयात्रा की तैयारियों का खाका रखते हुए बताया कि दो नवंबर को आयोजित होने वाले इस विराट आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि पदयात्रा में भागलपुर शहरी और ग्रामीण इलाकों से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह और जिला प्रभारी राजेश जैन ने भी कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की दुहाई देकर अराजकता का माहौल बनाना चाहता है, जिसका पर्दाफाश यह पदयात्रा करेगी।

    पार्टी के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

    बैठक के दौरान नगर विधायक रोहित पांडेय, एमएलसी डॉ. एन.के. यादव, भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, मुरारी पासवान, नवगछिया प्रभारी पवन मिश्रा, अभय वर्मन, नितेश सिंह, योगेश पांडेय और रतन मंडल सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने एक स्वर में बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक जनसंपर्क कर पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचक्रवात ‘अर्णब’ से बिहार में बिगड़ा मौसम, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी
    Next Article श्राद्ध से लौट रहे थे घर, आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा; चाचा की मौत और 2 भतीजे घायल
    admin

    Related Posts

    औरंगाबाद जिले में बनेंगे 80 मशरूम हट, किसानों को मिलेगा अनुदान

    October 30, 2026

    श्राद्ध से लौट रहे थे घर, आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा; चाचा की मौत और 2 भतीजे घायल

    October 30, 2026

    राम-जानकी पथ एवं गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर डीएम ने की समीक्ष

    October 6, 2026

    जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    हसीना का वीडियो और RAW के आरोप: रहस्यमयी मौत से पहले बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

    By adminOctober 30, 20260

    बुधवार को ढाका में तुराग नदी के पास बांग्लादेश वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी…

    केक में पेन ड्राइव छिपाकर कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाई थी फिल्म, ईरानी फिल्मकार जफर पनाही को 5 साल की जेल

    October 30, 2026

    समस्तीपुर के वैभव के छक्कों के बाद अब मुजफ्फरपुर के वासुदेव की गेंदबाजी पर नजर, रणजी टीम में चयन

    October 30, 2026

    Kal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,016)
    • Breaking News (1,507)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (227)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?