Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    October 8, 2026

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»[08-10-2026 04:49 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: शांति, सद्भाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
    Breaking News

    [08-10-2026 04:49 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: शांति, सद्भाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम

    adminBy adminOctober 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण, सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु डीएम एसएसपी ने जिला शांति समिति की बैठक की

    पंडालों में ‘पुलिस मित्र’ की तैनाती, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस; ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान

    अफवाह एवं उपद्रव फैलाने वालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, दोषी के विरूद्ध होगी कडी कार्रवाई

    जिला नियंत्रण कक्ष
    24×7 कार्यरत
    06276-224425,
    सतत एवं प्रभावी मानिटरिंग

    सूखा नशा संबंधी एक मैसेज पर ही होगी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई: एंटी-नारकोटिक हेल्पलाइन — 9031626043
    ~~~~~~
    मधुबनी।
    8 अक्टूबर, 2026

    प्रेम, भाईचारा, शांति एवं सद्भाव का महान पर्व दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार द्वारा जिला शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, पूजा समिति के प्रतिनिधियों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक दिए।
    जिलाधिकारी ने मधुबनी के नागरिकों के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा समितियां प्रशासन की विस्तारित टीम है। दुर्गा पूजा आम नागरिकों के लिए जहां आस्था और उत्सव का पर्व है, वहीं प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग, सक्रिय और तत्पर रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से भी प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाये रखने मे अपेक्षित सहयोग प्रदान करने तथा शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

    एसओपी के अनुरूप हो सभी आवश्यक तैयारियां
    ~~~~~~
    जिलाधिकारी ने सभी पूजा समितियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंडालों की सुरक्षा , पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वालंटियर की तैनाती, वालंटियर को पहचान-पत्र जारी करने, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता, सुरक्षित विद्युत संयोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंडालों में विद्युत तार का संयोजन सुरक्षित एवं सुदृढ़ रूप से किये जाएं, लूज वायर न हो तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था मानक के अनुरूप हो। सुरक्षा मे लापरवाही कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    डीजे एवं अश्लील कार्यक्रम पर प्रतिबंध, रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं
    ~~~
    धार्मिक आयोजन की गरिमा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि डीजे एवं अश्लील गाने और आर्केस्ट्रा के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। अधिकारीद्वय ने कहा कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी पूजा समितियां निर्धारित प्रोटोकॉल एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    हर पंडाल में पुलिस मित्र की तैनाती, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
    ~~~~~~
    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक प्रमुख पंडाल में पुलिस प्रशासन की ओर से एक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी, जो ‘पुलिस मित्र’ के रूप में पूजा समिति एवं प्रशासन के बीच संवाद, समन्वय और त्वरित संप्रेषण सुनिश्चित करेगा।
    सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर पंडालों में श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस दीदी एवं डायल-112 की टीमों को विशेष रूप से भ्रमणशील एवं सक्रिय रखा जाएगा। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।

    विसर्जन स्थल/ मार्ग मे विशेष व्यवस्था
    ~~~~~~
    जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों एवं निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लूज वायर एवं विद्युत पोल को दुरुस्त करने, सड़क पर गड्ढों की मरम्मती कराने तथा आवागमन को सुगम बनाए रखने को कहा। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी एवं कंटीजेंसी प्लान तैयार करने का निर्देश दिया ।
    सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को शहर में भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम नागरिक पहले से वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
    [08-10-2026 04:49 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
    ~~~~~~
    अधिकारीद्वय ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने, सामाजिक तनाव उत्पन्न करने अथवा शांति एवं सद्भाव भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

    रावण दहन स्थलों पर एसओपी के अनुरूप व्यवस्था के निर्देश
    ~~~~
    अनुमंडलवार समीक्षा में पाया गया कि सदर अनुमंडल के शंभुआर (भीठी) एवं जयनगर अनुमंडल के लदनियाँ में दो स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को आयोजन समिति के अध्यक्ष के साथ आयोजन स्थल पर बैठक कर एसओपी के अनुरूप सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    24×7 जिला नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
    ~~~
    दुर्गा पूजा के दौरान जिला स्तर पर सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में नियंत्रण कक्ष का नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु एवं आम नागरिक तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
    नशापान कर विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी पुलिस विशेष रूप से सक्रिय रहेगी। एंटी-नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 9031626043 पर केवल मैसेज मात्र भेजने पर ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। यह हेल्पलाइन नंबर वरीय पुलिस अधीक्षक के अधीन 365 दिन कार्यरत है, इस नंबर पर प्राप्त मैसेज की सतत एवं प्रभावी माँनिटरिंग की जाती है।

    जनहित में अपील: दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें। तत्काल प्रशासन/पुलिस को सूचित करें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें।

    बैठक में नगर आयुक्त श्री उमेश कुमार भारती, अपर समाहर्ता राजस्व श्री मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री चंदन कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित जिले के कई वरीय अधिकारी एवं पूजा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अन्य अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से संबद्ध रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम, एसएसपी ने कोषांगों के वरीय /नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक
    Next Article *राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दिखेगी मिथिला चित्रकला संस्थान के छात्रों की सामूहिक कलाकृत्ति।*
    admin

    Related Posts

    अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार

    October 1, 2026

    डॉ. अनिल कुमार की मौत को लेकर पत्नी ने फतुहा थाने में दिया आवेदन, जांच व प्राथमिकी की मांग

    September 25, 2026

    *नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*

    September 24, 2026

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    By adminOctober 8, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 07.10.26 जिला जन-संपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी “25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन…

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026

    जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (976)
    • Breaking News (1,419)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?