Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    October 8, 2026

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम, एसएसपी ने कोषांगों के वरीय /नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक
    Bihar

    बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम, एसएसपी ने कोषांगों के वरीय /नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक

    adminBy adminOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी अधिकारियो को निर्धारित दायित्व का जवाबदेही से निर्वहन करने का दिया टास्क

    सभी मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी

    कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न, द्वितीय प्रशिक्षण 12 से 14 अक्टूबर तक
    ~~~
    मधुबनी,
    7 अक्टूबर, 2026

    बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के सफल, सुचारु एवं शांतिपूर्ण संपादन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    विदित हो कि जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 32 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 24 मूल तथा 8 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 23 मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदान कर्मी एवं एक माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। रिजर्व कर्मियों सहित निर्वाचन कार्य में 300 से अधिक कर्मी लगाए जाएंगे।
    निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण डीआरडीए सभा कक्ष में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका के अनुरूप उनके कार्य एवं दायित्व, मतदान प्रक्रिया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया। कर्मियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक रूप से उपयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को डीआरडीए सभा कक्ष में आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्य के सुचारु संपादन के लिए पर्याप्त संख्या में मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निमित्त विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक जोन की विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ के अधीन रहेगी। वहीं, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखेंगे। पूरे निर्वाचन क्षेत्र को सेक्टर में भी विभाजित किये जायेंगे।
    डीएम एवं एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ
    Next Article [08-10-2026 04:49 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: शांति, सद्भाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
    admin

    Related Posts

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    October 8, 2026

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026

    जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सेवा संकल्प–2026 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित

    By adminOctober 8, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 07.10.26 जिला जन-संपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी “25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन…

    वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    अमृत सरोवर परिसर में विकसित होंगी आधुनिक एवं जनोपयोगी सुविधाएं,

    October 8, 2026

    जिलाधिकारी ने चोरौत प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    October 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (976)
    • Breaking News (1,419)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?