Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इन्हें टिकट मिला है

    September 24, 2026

    [24-09-2026 06:58 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *24 सितंबर 1932 – पूना पैक्ट दिवस : बहुजन समाज के लिए क्यों जानना जरूरी है?*

    September 24, 2026

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मिशन मोड में पंचायत /अंचल एवं आँनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभियान बसेरा के तहत लिए जाएंगे आवेदन,
    Bihar

    मिशन मोड में पंचायत /अंचल एवं आँनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभियान बसेरा के तहत लिए जाएंगे आवेदन,

    adminBy adminSeptember 24, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [24-09-2026 12:36 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: 24 सितंबर से 7 दिनों तक पंचायतो में लगेंगे शिविर


    किसी को भी जिला मुख्यालय अथवा राज्य मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं

    सभी एसडीओ/डीसीएलआर/ प्रखंडों के वरीय पदा. को शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश

    अफवाह फैलाने वालों, गलत एवं भ्रामक सूचना प्रचारित कर जिला मुख्यालय में अनावश्यक भीड लगाने पर होगी कडी कार्रवाई

    जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों से शिविर में भाग लेने तथा लाभ उठाने की अपील की
    ~~~
    मधुबनी
    22 सितंबर 2026

    जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने अभियान बसेरा के अंतर्गत वासभूमि विहीन सुयोग्य परिवारों को पर्चा वितरण के लिए पंचायतो में कैंप लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए 24 सितंबर से 7 दिनों तक कैंप मोड में पंचायत एवं अंचल में आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी दिया जा सकता है, जिसकि लिंक
    biharbhumi.bihar. gov. in

    इस प्रकार जिला अंतर्गत पंचायत, अंचल एवं ऑनलाइन तीन माध्यमों से आवेदन लेने की व्यवस्था की गई है। पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शिविर आयोजित होंगे।इसके लिए किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय जाने एवं भीड़ लगाने की कतई जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति मे जो भी व्यक्ति समाज में भ्रम पैदा करने, गलत सूचना देने एवं अफवाह फैलाने का कार्य करेंगे, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। BNSS की सुसंगत धाराओं के तहत वैसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला से लेकर अनुमंडल एवं अंचल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से पंचायत, अंचल से प्राप्त आवेदन को विहित प्रक्रिया के तहत अंचलाधिकारी पोर्टल पर अपलोड करायेंगे तथा आवेदन का नियमानुसार जाँच कर योग्य एवं पात्र लाभुकों का चयन करेंगे तथा प्रमाण – पत्र वितरित करेंगे।

    इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी तथा एसडीओ एवं डीसीएलआर को क्षेत्राधीन पंचायतो मे शिविर हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सफल बनाएंगे तथा प्रतिदिन प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने स्तर से अंचलवार सूक्ष्मता से गहन समीक्षा करने को कहा है ताकि आम जनता के हित के लिए मिशन मोड में किया जा रहे कार्य समयबद्ध पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा हो।
    जिलाधिकारी ने शिविर मे आवेदन प्राप्त करने हेतु काउंटर बनाने, कर्मी की तैनाती करने, बैठने की व्यवस्था करने, पंजी संधारित करने तथा पावती रसीद देने का निर्देश दिया है।

    जिलाधिकारी ने शिविर के आयोजन की सफलता के लिए विकास मित्र पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी को पंचायतो में भ्रमण कर संपर्क एवं समन्वय बनाने तथा शिविर संबंधी जानकारी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीपीआरओ एवं डीपीआरओ को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं समन्वय स्थापित कर शिविर संबंधी पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त जनहित मे शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग फ्लेक्स संस्थापित करने तथा माइकिंग कराने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति को शिविर संबंधी जानकारी मिले तथा उसका समुचित लाभ उठा सकें।

    जिलाधिकारी ने विकास मित्र एवं राजस्व कर्मचारी के दायित्व एवं भूमिका की गंभीरता को देखते हुए जवाबदेही से कार्य करने हेतु आगाह किया है। उन्होंने कहा कि विकास मित्र महादलित परिवार में घर-घर भ्रमण कर शिविर की जानकारी लोगों को देंगे ताकि कोई भी योग्य परिवार लाभ से वंचित न रहे। अगर इस कार्य मे उनकी किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता पाई जायेगी तो विकास मित्र के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया है।

    महादलित परिवारों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील जिलाधिकारी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650 में जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलो में आयोजित विशेष शिविरों को वास भूमि विहीन परिवारों की पहचान एवं समस्याओं के स्थानीय समाधान का प्रमुख माध्यम बनाया जाए। इस आयोजन में निम्न बिंदुओं को शामिल किया जाए-
    ~ विकास मित्र राजस्व कर्मचारी और अंचल कार्यालय के नामित कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
    [24-09-2026 12:36 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: ~भूमिहीन एवं वासभूमि विहीन परिवारों का घर-घर सत्यापन किया जाए
    ~आवेदन निशुल्क भरवा कर प्राप्त किया जाए
    ~प्रत्येक आवेदन की पावती दी जाए
    ~पूर्व से लंबित आवेदन की वर्तमान स्थिति बताई जाए।
    ~पर्चा प्राप्त किंतु दखल से वंचित परिवारों की अलग सूची बनाई जाए
    ~पात्रता प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाए।
    ~प्राप्त आवेदन एवं निष्पादित मामलों का प्रतिवेदन उसी दिन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।

    उन्होंने कहा कि डाँ भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कर अब तक छूटे हुए महादलित परिवार को सरकारी योजनाओं से अतिशीघ्र लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जिला कल्याण पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने अभियान बसेरा 2 के तहत बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण हेतु अंचलवार टास्क निर्धारित किया है।
    उन्होंने इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया है। जिले का लक्ष्य 1314 निर्धारित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article‘अभियान बसेरा’ के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान के तहत संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन एवं सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
    Next Article *नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*
    admin

    Related Posts

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इन्हें टिकट मिला है

    September 24, 2026

    [24-09-2026 06:58 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *24 सितंबर 1932 – पूना पैक्ट दिवस : बहुजन समाज के लिए क्यों जानना जरूरी है?*

    September 24, 2026

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    September 24, 2026

    ‘अभियान बसेरा’ के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान के तहत संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन एवं सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इन्हें टिकट मिला है

    By adminSeptember 24, 20260

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन…

    [24-09-2026 06:58 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *24 सितंबर 1932 – पूना पैक्ट दिवस : बहुजन समाज के लिए क्यों जानना जरूरी है?*

    September 24, 2026

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    September 24, 2026

    *नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*

    September 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (868)
    • Breaking News (1,416)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?