आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार साइबर थाना टीम द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में बताया गया कि आज हमारी मेहनत की गाढ़ी कमाई एक उंगली की क्लिक में सिमट गई है, इसलिए ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज, QR Code, APK, सोशल मीडिया, निवेश के झांसे, KYC/OTP फ्रॉड, जॉब स्कैम एवं तथाकथित डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
सभी से अपील की गई कि OTP, PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
साइबर ठगी जैसे मामलों में प्रथम 01 घंटा ‘गोल्डन आवर’ अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1930 या Cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ या नजदीकी थाना को संपर्क करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे बड़ी ढाल है।
