Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार साइबर थाना टीम द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    September 23, 2026

    अभियान बसेरा के तहत पंचायत सरकार भवन एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे आवेदन

    September 23, 2026

    बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»अभियान बसेरा के तहत पंचायत सरकार भवन एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे आवेदन
    Bihar

    अभियान बसेरा के तहत पंचायत सरकार भवन एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे आवेदन

    adminBy adminSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक– 22 सितंबर 2026

    अभियान बसेरा के तहत पंचायत सरकार भवन एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे आवेदन
    22 से 25 सितंबर तक पंचायत सरकार भवनों तथा 22 से 28 सितंबर(प्रत्येक कार्य दिवस को ,एक सप्ताह ) तक अंचल कार्यालयों में चलेगा विशेष अभियान

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने जिले में ‘अभियान बसेरा’ के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन एवं सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सभी पंचायत सरकार भवनों में शिविर आयोजित कर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्रत्येक कार्य दिवस को अगले एक सप्ताह तक) तक सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवधि में प्रातः 6 बजे से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा इसके बाद सामान्य कार्यालय अवधि में भी आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शिविर में आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ प्रत्येक आवेदक को आवेदन संख्या एवं प्राप्ति तिथि अंकित विधिवत पावती अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा प्राप्त आवेदनों का पंजी संधारित किया जाए।
    अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी अंचल अधिकारियों एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है ।सभी पंचायत सरकार भवनों एवं अंचल कार्यालयों के प्रमुख एवं दृश्य स्थलों पर फ्लेक्स/होर्डिंग लगाकर आवेदन प्राप्ति हेतु शिविर, पावती की व्यवस्था तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के संबंध में आम लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।बताया गया कि घर बैठे https://biharbhumi.bihar.gov.in/biharbhumi/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक संभावित लाभुकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी संभावित लाभुक को आवेदन जमा करने के लिए राज्य मुख्यालय, पटना जाने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक अपने संबंधित पंचायत सरकार भवन/अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    शिविरों में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार जाँच एवं पात्र लाभुकों के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान शिविरों के आयोजन, पावती निर्गत करने, फ्लेक्स/होर्डिंग लगाने, आवेदन प्राप्ति एवं आवेदनों के नियमानुसार निष्पादन की व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने अभियान बसेरा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
    Next Article आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार साइबर थाना टीम द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    admin

    Related Posts

    आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार साइबर थाना टीम द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    September 23, 2026

    बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

    September 23, 2026

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार साइबर थाना टीम द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    By adminSeptember 23, 20260

    आज दिनांक 22.09.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी…

    अभियान बसेरा के तहत पंचायत सरकार भवन एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे आवेदन

    September 23, 2026

    बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

    September 23, 2026

    September 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (857)
    • Breaking News (1,415)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?