Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    September 16, 2026

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी ने केथरिया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
    Bihar

    प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी ने केथरिया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

    adminBy adminSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–14 सितंबर 2026

    हत्याकांड की गंभीरता से जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

    जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की हत्या की घटना के बाद आज प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह एवं डीआईजी श्री सत्यनारायण कुमार ने केथरिया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन भी मौजूद रहे।
    प्रमंडलीय आयुक्त ने मृतक की पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों एवं बच्चों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

    प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि बैद्यनाथ महतो की हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं गंभीर है। प्रशासन इस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से ले रहा है। घटना में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा जांच में जिनकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर दोषियों को संरक्षण नहीं मिलेगा।

    उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि घटना के संदर्भ में तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता (आईओ) की भूमिका की भी जांच कराई जाए। जांच में यदि किसी पदाधिकारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही, कर्तव्य में शिथिलता अथवा घटना से किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    परिवार की सुरक्षा के संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से मृतक की पत्नी, जो जिला परिषद सदस्य हैं, को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि अगले आदेश तक केथरिया गांव में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखी जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे और ग्रामीणों में विश्वास का वातावरण कायम रहे।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से नियमानुसार उपलब्ध सभी सहायता एवं सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शराब के अवैध आवागमन एवं उससे जुड़े तत्वों की गतिविधियों की गहन समीक्षा की जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्र के सभी थानों में थानाध्यक्षों के कार्यकलापों की गहन समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

    इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रामेश्वर महतो, पूर्व विधान परिषद सदस्य सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसुप्पी में 36.60 लीटर नेपाली शराब बरामद, 3 गिरफ्तार
    Next Article सीतामढ़ी में कालाजार उन्मूलन के लिए IRS के दूसरे चक्र की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी
    admin

    Related Posts

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    September 16, 2026

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    By adminSeptember 16, 20260

    मधुबनी। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक यानी पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं के…

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (812)
    • Breaking News (1,410)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?