सीतामढ़ी। सुप्पी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36.60 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस ने एक अन्य मामले में सुप्पी थाना कांड संख्या-273/26 के अभियुक्त मुकेश सहनी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
