सीतामढ़ी। बेलसंड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान साईं उर्फ मो. गुफरान (करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बेलसंड थाना कांड संख्या-85/25 में हत्या के प्रयास के मामले का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त है। वह ग्राम खोरठा, वार्ड नंबर-12, थाना बेलसंड, जिला शिवहर का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
