Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति
    Breaking News

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    adminBy adminAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा के तहत परसौनी प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चन्द्र ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    बैठक में परसौनी को पूर्व में घोषित बाल श्रम मुक्त प्रखंड के रूप में हासिल उपलब्धि को बनाए रखने और प्रखंड की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने के साथ-साथ बाल संरक्षण के लिहाज से मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बाल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

    बैठक में बाल पंचायतों के गठन एवं सक्रिय संचालन, नियमित बाल सभा के आयोजन, बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने तथा ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों की नियमित बैठक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण और उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर भी आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों ने परसौनी प्रखंड को बाल हितैषी बनाने के साथ बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

    यूनिसेफ और प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता विकास, बाल संरक्षण और शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को आगे भी नियमित रूप से संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

    कार्यक्रम में मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, सिकंदर राय और राजो देवी, पंचायत सचिव दिलीप कुमार, संधीर कुमार और सौरभ सराज, प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक मुकेश पासवान, बीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, कार्यपालक सहायक आरती कुमारी, अंजली कुमारी, स्नेहलता, कुमारी आरती और मनीषा कुमारी समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।#Parsauni #Sitamarhi #SitamarhiNews #BiharNews #ChildFriendlyPanchayat #ChildProtection #ChildLabourFree #ChildMarriageFree #UNICEFBihar #ChildRights #BalPanchayat #ChildEmpowerment #Education #BiharNews

    Bal Panchayat Bihar News Child Friendly Panchayat Child Labour Free Child Marriage Free Child Protection Child Rights Parsauni Block Parsauni News Sitamarhi News UNICEF Bihar किशोर किशोरी सशक्तिकरण परसौनी न्यूज परसौनी प्रखंड प्रथम संस्था बाल पंचायत बाल विवाह मुक्त पंचायत बाल श्रम मुक्त प्रखंड बाल संरक्षण बाल संरक्षण समिति बाल हितैषी ग्राम पंचायत सीतामढ़ी न्यूज स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबैरगनिया में योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की DM ने की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश
    Next Article परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण
    admin

    Related Posts

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?