Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    September 14, 2026

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ
    National

    मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–30–07–26

     

    ‘मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस’ के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर, सीतामढ़ी से मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान का आयोजन अदिथि संस्था द्वारा किया गया, जो बिहार में मानव तस्करी, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम, पीड़ितों के बचाव, संरक्षण, पुनर्वास तथा उनके अधिकारों की सुनिश्चितता के लिए निरंतर कार्यरत है। यह विशेष जन-जागरूकता रथ आगामी तीन दिनों तक सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करेगा।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी कुप्रथाएँ समाज और मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं। इन अपराधों की रोकथाम केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता और सामुदायिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सतर्कता अनेक लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों को शोषण और तस्करी का शिकार होने से बचा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि रोजगार, शिक्षा अथवा अन्य किसी प्रलोभन के नाम पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग रहें तथा ऐसी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल प्रशासन या संबंधित विभाग को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान जिले में व्यापक जनचेतना का संचार करेगा और मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाएगा।

    अभियान के दौरान आम नागरिकों, प्रवासी श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं एवं समुदाय के अन्य वर्गों को मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के कारणों, जोखिमों, सुरक्षित पलायन, कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता एवं शिकायत तंत्र के संबंध में विस्तृत जान
    कारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय रहते प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
    इस अवसर पर अदिथि संस्था की जिला कार्यक्रम प्रबंधक पायल सिंह ने कहा, “मानव तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानव गरिमा और मानवाधिकारों पर सीधा आघात है। इससे लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता है।उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि यह अभियान समाज में व्यापक जनचेतना विकसित करेगा और शोषण-मुक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं अदिथि संस्था के प्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ता विपेंद्र ठाकुर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाएँ तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देकर एक सुरक्षित, जागरूक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

    मौके पर ज्योति कुमारी , काजल कुमारी, बिपेंद्र कुमार, सीतांशु कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद थे।

    Anti Human Trafficking Awareness Campaign Awareness Rally Bihar Government Bihar Latest News Bihar News Bihar Update Breaking News Child Safety Crime Prevention District Administration Government Campaign Hindi News Hindi Samachar Human Rights Human Trafficking Human Trafficking Awareness Human Trafficking Prevention India News Jan Jagrukta Rath Latest News News Update Public Awareness Sitamarhi Sitamarhi News Sitamarhi Update Social Awareness Today News Women Safety World Human Trafficking Day
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित
    Next Article ⬛ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।
    admin

    Related Posts

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026

    परसौनी में चार पहिया वाहन से 70.8 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    September 14, 2026

    बथनाहा में चार पहिया वाहन से 250 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    By adminSeptember 14, 20260

    केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच केंद्र शासित प्रदेश की संवैधानिक सुरक्षा और…

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (789)
    • Breaking News (1,408)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?