Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने मधुबनी में की विभागीय समीक्षा बैठक।

    July 31, 2026

    भैरवा श्रावणी मेला-2026 के दौरान बलहा घाट से उगना महादेव मंदिर तक डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध।

    July 31, 2026

    ⬛ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित
    National

    कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 30 जुलाई, 2026

     

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा गुरुवार को डुमरा स्थित इंडोर स्टेडियम (कॉन्फ्रेंस हॉल) में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पाण्डेय, भा.प्र.से. थे। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीद मेजर द्विवेदी को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं उनकी पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
    स्वागत भाषण देते हुए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) यू. के. त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी युद्ध में विजय केवल सैनिकों के अदम्य साहस से ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की एकजुटता, दृढ़ संकल्प, त्याग और नागरिकों के सहयोग से संभव होती है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सैनिकों के शौर्य के साथ-साथ देशवासियों की अटूट राष्ट्रभक्ति का भी प्रतीक है।
    अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं की वीरता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज में “सोशल एम्बेसडर” की भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए युवाओं के बीच राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करने की अपील की।
    समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्णिम कला केंद्र, मुजफ्फरपुर के कलाकारों एवं बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
    इस अवसर पर सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, प्रतिभागी बच्चों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केडीएम हॉस्पिटल एवं पूर्व सैनिक सेवा संघ के सहयोग की भी विशेष सराहना की गई।
    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।

    Army News Army Tribute Breaking News Defence News Desh Bhakti Ex Servicemen Hindi News Hindi Samachar India News Indian Armed Forces Indian Army Indian Soldiers Jai Hind Kargil Celebration Kargil Heroes Kargil Victory Kargil Vijay Diwas Kargil Vijay Diwas 2026 Kargil War Kargil War Heroes Latest News Military News National News News Update Patriotism Shaheed Today News Tribute to Martyrs Veer Jawan Veterans
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविश्व मानव तस्करी निरोध दिवस पर 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीतामढ़ी में मानव तस्करी रोकथाम पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित
    Next Article मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने मधुबनी में की विभागीय समीक्षा बैठक।

    July 31, 2026

    भैरवा श्रावणी मेला-2026 के दौरान बलहा घाट से उगना महादेव मंदिर तक डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध।

    July 31, 2026

    ⬛ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।

    July 31, 2026

    मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने मधुबनी में की विभागीय समीक्षा बैठक।

    By adminJuly 31, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30/07/2026 ================== उपकर संग्रहण में…

    भैरवा श्रावणी मेला-2026 के दौरान बलहा घाट से उगना महादेव मंदिर तक डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध।

    July 31, 2026

    ⬛ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।

    July 31, 2026

    मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ

    July 31, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (461)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (159)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?