Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    September 14, 2026

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित
    Bihar

    मधुबनी में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी: किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अनियमित वितरण पर रोक लगाने के लिए मधुबनी जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत दो उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।

    जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर के नेतृत्व में 28 जुलाई 2026 को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, फुलपरास कृष्णानंद कुमार के साथ लौकही प्रखंड में उर्वरक दुकानों की औचक जांच और छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान मेसर्स प्रणव ट्रेडर्स, पिपराही (प्रो. विनीत कुमार नाहर) और मेसर्स जगदंबा एजेंसी, लौकही (प्रो. हेमंत कुमार गुप्ता) के प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद दोनों दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर गठित उर्वरक छापेमारी टीमों ने 347 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। इनमें 18 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं सामने आई हैं।

    अब तक की कार्रवाई में:

    • 2 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    • 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
    • 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
    • 4 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    जिला प्रशासन ने दोहराया कि किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

    Agriculture Department Bihar Anand Sharma DM Bihar Agriculture News Bihar News Farmers News Fertilizer Black Marketing Fertilizer Inspection Fertilizer License Suspended Fertilizer Raid Laukahi News Madhubani News Sudama Thakur Urea
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी: बाजपट्टी स्कूल में छात्रों ने बनाया आदर्श मतदान केंद्र, मॉक पोलिंग से दिया लोकतंत्र का संदेश
    Next Article क्या महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण का नाम ‘सीतायन’ होना चाहिए?
    admin

    Related Posts

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारतीय सेना रही पूरी तरह तैयार: रक्षा मंत्रालय

    September 14, 2026

    परसौनी में चार पहिया वाहन से 70.8 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    September 14, 2026

    बथनाहा में चार पहिया वाहन से 250 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    By adminSeptember 14, 20260

    केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच केंद्र शासित प्रदेश की संवैधानिक सुरक्षा और…

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (789)
    • Breaking News (1,408)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?