Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    September 14, 2026

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सीतामढ़ी: बाजपट्टी स्कूल में छात्रों ने बनाया आदर्श मतदान केंद्र, मॉक पोलिंग से दिया लोकतंत्र का संदेश
    Bihar

    सीतामढ़ी: बाजपट्टी स्कूल में छात्रों ने बनाया आदर्श मतदान केंद्र, मॉक पोलिंग से दिया लोकतंत्र का संदेश

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी: मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के प्लस-2 एस.आर.पी.एन. उच्च विद्यालय, बाजपट्टी में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को आदर्श मतदान केंद्र का स्वरूप देकर विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का सभा कक्ष पूरी तरह एक वास्तविक मतदान केंद्र की तरह सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवानों की भूमिकाएं निभाईं। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के बाद मतदाता की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके बाद उन्होंने मतदाता पहचान पत्र दिखाकर गोपनीय और निष्पक्ष मतदान की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया।

    इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन प्रणाली, ईवीएम के उपयोग, मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार नाग ने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं ही भविष्य के जिम्मेदार मतदाता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन विषयक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर एस.एन. झा, आनंद राज, गौतम कुमार और रामनरेश प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सरफराज अली अहमद ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार, राहुल कुमार, नसरुद्दीन रहमान, अविनाश कुमार, राहुल झा, अभिषेक कुमार, वर्षा कुमारी, अंजली कुमारी और नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Bajpatti News Bihar Election Bihar News Democracy Election Literacy Club EVM Awareness Kaushal Kumar Nag Mock Polling Richi Pandey School News Sitamarhi News SVEEP Campaign Voter Awareness Voting Awareness
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticlePM National Relief Fund से कैंसर मरीज को ₹3 लाख की सहायता, सीतामढ़ी के अशोक रंजन को मिला इलाज का सहारा
    Next Article मधुबनी में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित
    admin

    Related Posts

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारतीय सेना रही पूरी तरह तैयार: रक्षा मंत्रालय

    September 14, 2026

    परसौनी में चार पहिया वाहन से 70.8 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    September 14, 2026

    बथनाहा में चार पहिया वाहन से 250 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    लद्दाख पर केंद्र की नई पहल, 7 मुद्दों पर LAB-KDA से ड्राफ्ट प्रस्ताव मांगा; अक्टूबर में होगी अगली बैठक

    By adminSeptember 14, 20260

    केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच केंद्र शासित प्रदेश की संवैधानिक सुरक्षा और…

    TMC के संगठनात्मक विवाद पर चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

    September 14, 2026

    BRICS में चीन का बड़ा प्रस्ताव, एकीकृत बाजार और ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म की पैरवी; भारत सतर्क

    September 14, 2026

    वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव; काले जादू के आरोप से जांच में नया मोड़

    September 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (789)
    • Breaking News (1,408)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?