Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा वीडियो से हड़कंप, मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने का दावा

    July 28, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: उत्तरी इराक में ड्रोन हमले, ईरान पर लगे आरोप

    July 28, 2026

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
    Bihar

    मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी: जल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी एवं नगर निगम, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपट्टी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी उत्कृष्ट जानकारी का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने की, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन जिला गंगा समिति, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी (डीपीओ) आनंद अंकित के निर्देशन में संपन्न हुआ।

    प्रतियोगिता नौ चरणों तक चली, जिसमें प्रतिभागियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। अंतिम परिणाम में आदित्य राज ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय, पारितोष कुमार राय ने तृतीय, आंचल कुमारी ने चतुर्थ तथा सुधांशु शेखर ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं राधा कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर डीपीओ आनंद अंकित ने कहा कि जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। यदि बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार दिए जाएं, तो भविष्य में स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज का निर्माण संभव है।

    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करती हैं।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

    कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक शिव कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वच्छता साथी इंद्रदेव यादव, कुलदीप कुमार राम, बिरेंद्र कुमार साह, जमाल अशरफ, रूबी कुमारी, अर्चना रानी, अरुन्धती, अमृता कुमारी, नरेश पासवान, राजा गोपाल शरण, सुरेन्द्र कुमार, कुमारी शीतल, मंटू कुमार पंजियार, मुकेश कुमार, प्रियंका भारती सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    Bihar Education News Bihar News Breaking News DPO Anand Ankit Eco Club Education News Environment Protection Environmental Awareness Government Program Green India Hindi News Jal Sanrakshan Latest Bihar News Madhubani Latest News Madhubani News Namami Gange Namami Gange Quiz Nature Conservation Quiz Competition Ram Patti School Sarita Kumari Save Water School Education School News Student Achievement Student Competition Swachhata Abhiyan Swachhta Campaign Today News Hindi Water Conservation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में खराब नल-जल योजनाओं पर डीएम सख्त, 288 योजनाएं और 280 चापाकल जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
    Next Article मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती
    admin

    Related Posts

    ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा वीडियो से हड़कंप, मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने का दावा

    July 28, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: उत्तरी इराक में ड्रोन हमले, ईरान पर लगे आरोप

    July 28, 2026

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026

    मधुबनी में खराब नल-जल योजनाओं पर डीएम सख्त, 288 योजनाएं और 280 चापाकल जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा वीडियो से हड़कंप, मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने का दावा

    By adminJuly 28, 20260

    वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक कथित ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा…

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: उत्तरी इराक में ड्रोन हमले, ईरान पर लगे आरोप

    July 28, 2026

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026

    मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    July 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (441)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (151)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?