Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    July 12, 2026

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
    National

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    adminBy adminJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–11 जुलाई 2026

     

    बैठक के दौरान प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि कई स्थानों पर कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए टोलों में पेयजल योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अविलंब पूर्ण कराया जाए। बैठक में बोरिंग की स्थिति,पाइपलाइन के कार्य में अद्यतन प्रगति, गृह जल संयोजन इत्यादि की समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को पेयजल संकट का सामना नहीं करना चाहिए और इसके लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियां सीधे तौर पर जवाबदेह होंगी।

    जिलाधिकारी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन एजेंसियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई है, उनसे तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में कार्यरत टीमों की संख्या बढ़ाई जाए तथा योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाई जाए। साथ ही सभी प्रखंडों से प्रतिदिन अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यों की सतत निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

    विशेष रूप से पूर्व से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रखंडों में योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता गंभीरता से ली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन योजनाओं में विद्युत दोष के कारण विलंब हो रहा है वहां शीघ्र कार्रवाई करते हुए विद्युत दोष दूर किया जाए। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को निर्देशित किया गया है कि पीएचईडी के साथ समन्वय बनाए रखें।

    बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडेय, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह,विद्युत कार्यपालक अभियंता, विभाग के सभी कनीय अभियंता एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Bihar News Breaking News Development News Drinking Water Review Drinking Water Scheme Electricity Department Government Meeting Hindi News Jal Jeevan Mission Latest Bihar News PHED Bihar PHED Sitamarhi Pipe Line Project Public Health Engineering Richi Pandey Sitamarhi Administration Sitamarhi News Water Connection Water Crisis Water Supply
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक
    admin

    Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    हर पंचायत में बनेगा खेल क्लब, हर प्रतिभा को मिलेगा मंच

    July 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    By adminJuly 12, 20260

    जिला प्रशासन, सीतामढ़ी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र…

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (316)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (100)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?