Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा, दिए आवश्यक निदेश
    National

    जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा, दिए आवश्यक निदेश

    adminBy adminJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक 11/07/2026

    भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं* *राजस्व संग्रहण कार्यों की भी हुई गहन समीक्षा।

    राजस्व महाअभियान में तेजी लाने एवं धीमी प्रगति वाले अंचलों को चिन्हित कर होगी जबावदेही तय

    मधुबनी, 11 जुलाई 2026
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), अंचलाधिकारी (सीओ) एवं राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व महाअभियान, भूमि सुधार एवं राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।* बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व महाअभियान की सफलता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग, अपलोडिंग एवं निष्पादन कार्य की प्रगति का भी आकलन किया।* *उन्होंने समय-सीमा के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक अंचल में निर्धारित दैनिक लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए तथा कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की उदासीनता पर जवाबदेही तय की जाएगी।
    जिलाधिकारी ने सभी डीसीएलआर को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने क्षेत्र के अंचलों का भ्रमण कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करें तथा अभियान की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
    बैठक में भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी, लगान वसूली, भू-अभिलेखों के अद्यतनकरण एवं अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नागरिकों से जुड़े सभी राजस्व मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    जिलाधिकारी ने सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में पाया कि लखनौर, लदनियां, हरलाखी, लौकही, बासोपट्टी, पंडौल, बेनीपट्टी, अंधराठाढ़ी के द्वारा आवेदनों के ससमय निष्पादन में सराहनीय कार्य किया गया है।*समीक्षा के दौरान जिले की आंतरिक संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रहण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व प्राप्ति बढ़ाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमा क्षेत्रों में अतिक्रमण की भी समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिए।
    बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। ..*

    आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।

    # DPRO,Madhubani

    Bihar News Bihar Revenue Department Circle Officer Dakhil Kharij DCLR DM Anand Sharma Government News Hindi News India Nepal Border Land Dispute Land Records Latest Bihar News Madhubani District Madhubani News Mutation Online Jamabandi Rajswa Maha Abhiyan Revenue Campaign Revenue Collection Sahyog Portal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article13 हजार 527 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 10 जुलाई को किया बुकिंग
    Next Article जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ, छोटे परिवार एवं जन्म अंतराल अपनाने का दिया गया संदेश
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुविधाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में राशन कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, 15 दिन में राजस्व मामलों के निपटारे के निर्देश

    August 26, 2026

    मधुबनी के डामू विद्यालय की अनोखी पहल, ‘पौधा मेरा, जिम्मेदारी मेरी’ अभियान से जुड़ेंगे छात्र

    August 26, 2026

    मधुबनी में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    By adminAugust 26, 20260

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश…

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (620)
    • Breaking News (1,371)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?