आज दिनांक एक साथ 2026 को डुमरा एफसीआई गोदाम में आम जनों के शिकायत के बाद औचक निरीक्षण किया गया जिसमें डुमरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन एवं डुमरा प्रखंड प्रमुख संगीता देवी प्रमुख प्रतिनिधि राजu सिंह डुमरा उप प्रमुख देवेंद्र राय एवं पंचायत समिति सदस्य , विश्वनाथ सिंह विजय कुमार राजेश रावत प्रेमचंद शाह अवधेश ठाकुर राज नारायण यादव रोशन यादव छेदी यादव रवि यादव एवं अन्य सदस्य गण साथ में मिलकर गोदाम का निरीक्षण किया जिसमें अत्यंत ही घटिया किस्म के चावल पाया गया। एवं स्टॉक मिलाने भारी अनीता पाई गई । बोड़ा के वजन में अंतर पाया गया। गोदाम 5 दिनों से बंद पाया गया। RDबुक उपलब्ध नहीं कराया गया। वजन करने वाला कांटा खराब पाया गया
[01/07, 5:55 pm] Raju G Dumara Prakhand: सेवा में,
जिला पदाधिकारी महोदय,
सीतामढ़ी।
विषय: डुमरा एसएफसी गोदाम में रखे फोर्टीफाइड चावल की अत्यंत निम्न गुणवत्ता, सड़े-गले एवं दुर्गंधयुक्त चावल के वितरण पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई किए जाने संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि आज दिनांक 01.07.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे डुमरा प्रखंड प्रमुख श्रीमती संगीता कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरा, पंचायत समिति सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डुमरा एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभुकों के बीच वितरण हेतु रखे गए फोर्टीफाइड चावल की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की पाई गई। चावल सड़ा-गला प्रतीत हो रहा था, उससे तेज दुर्गंध आ रही थी तथा उसमें अत्यधिक टूटे हुए दाने पाए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने चावल की वास्तविक स्थिति देखी। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह चावल भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
यह अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा मामला है। ऐसे सड़े-गले एवं दुर्गंधयुक्त चावल का वितरण गरीब एवं असहाय लाभुकों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ होगा। प्रथम दृष्टया यह भी प्रतीत होता है कि बिना समुचित गुणवत्ता परीक्षण के इस चावल को गोदाम में स्वीकार किया गया है। अतः इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाना अत्यंत आवश्यक है।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि जनहित में तत्काल निम्नलिखित कार्रवाई करने की कृपा करें—
डुमरा एसएफसी गोदाम में रखे उक्त चावल के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
संबंधित स्टॉक का स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए।
पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जांच में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी, गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े पदाधिकारी, संबंधित राइस मिल अथवा अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
लाभुकों को केवल निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त चावल ही उपलब्ध कराया जाए।
संलग्न: डुमरा एसएफसी गोदाम निरीक्षण का वीडियो एवं फोटोग्राफ आपके अवलोकनार्थ प्रेषित है। वीडियो में चावल की वास्तविक स्थिति तथा निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख श्रीमती संगीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरा एवं उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
महोदय, यह मामला अत्यंत गंभीर है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि निम्न गुणवत्ता वाले चावल का वितरण रोका जा सके और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
