Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    July 2, 2026

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिलाधिकार श्री रिची पांडे द्वारा आज मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के विश्वंभरपुर नन्हकार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
    Bihar

    जिलाधिकार श्री रिची पांडे द्वारा आज मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के विश्वंभरपुर नन्हकार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 01 जुलाई 2026

    जिलाधिकार श्री रिची पांडे द्वारा आज मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के विश्वंभरपुर नन्हकार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यालय में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा एवं क्षमता निहित होती है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों की रुचि एवं नैसर्गिक प्रतिभा की पहचान कर उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने विद्यार्थियों के नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि वे अपने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के संबंध में उचित निर्णय ले सकें।
    उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाए तथा उनकी सीखने की क्षमता में सुधार हेतु अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित हो सके।
    जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए। साथ ही विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं क्रियाशील बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
    उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणाम का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य निर्माण का आधार है। इसलिए शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

    Bahera Panchayat Bihar News District Magistrate Education News Government School Majorganj News Richi Pandey School Administration School Inspection Sitamarhi News Vishwambharpur Nanhkar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअमेरिका में बाढ़ का कहर, आंध्र प्रदेश के IT प्रोफेशनल वेंकटेश डोप्पलापुडी की मौत
    Next Article जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे द्वारा आज मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
    admin

    Related Posts

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    July 2, 2026

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026

    14 हजार 477 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 30 जून को किया बुकिंग

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    By adminJuly 2, 20260

    आज दिनांक एक साथ 2026 को डुमरा एफसीआई गोदाम में आम जनों के शिकायत के…

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026

    14 हजार 477 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 30 जून को किया बुकिंग

    July 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (233)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (79)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?