Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»*माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई मई माह के पेंशन की सौगात।*
    National

    *माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई मई माह के पेंशन की सौगात।*

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय,सीतामढ़ी

    (जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)
    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक— 10 जून 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई मई माह के पेंशन की सौगात।*

    *जिले के कुल 3,03,728 पेंशनधारियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 35 करोड़ 17 लाख 15 हजार 500 रु की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।*

    *जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने वृद्ध,विधवाओं एवं दिव्यांग जनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का दिया संदेश।*

    बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही सरकार द्वारा पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 जून 2026 को माह मई 2026 की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने।

    सीतामढ़ी जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी,श्री रिची पांडेय के द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिला वासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।उन्होंने आज आश्वस्त किया कि प्रशासन इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

    इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्री लाल कृष्ण राय द्वारा जानकारी दी गई कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 71858 वृद्ध जनों हेतु कुल 7,92,78,700 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 19908 पेंशनधारियों हेतु कुल 2,22,67,700 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 2078
    पेंशनधारियों हेतु ₹22,88,000, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 168967 पेंशनधारीय हेतु कुल 20,17,99,900 रू, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 15570 पेंशनधारियों के लिए ₹1,77,48,900 ,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 25347 पेंशन धारी के लिए 2,83,32,300 सहित कुल 3,03,728 पेंशनधारियों के लिए कुल 35 करोड़ 17 लाख 15 हजार 500 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी पेंशनधारियों को माह मई 2026 का पेंशन प्राप्त करने पर बधाई दी गई। ये
    आज के इस कार्यक्रम में डीडीसी संदीप कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा लाल कृष्ण राय,डीपीओ आईसीडीएस निशिकांत एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री
    Next Article मस्तिष्क ज्वर को लेकर नानपुर प्रखंड अन्तर्गत शिवमोहम्मदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC) पर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय ग्रामीणों के साथ आशा कार्यकर्ता एवं पंचायतीराज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    admin

    Related Posts

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    By adminJune 13, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================ *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 10/06/2026* ================ *प्रधानमंत्री रोजगार…

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (74)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (50)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?