Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर मामलों की अपलोडिंग एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर
    National

    प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर मामलों की अपलोडिंग एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    (जिला सूचना एवं जन-संपर्क कार्यालय)

    प्रेस विज्ञप्ति

    02/06/2026

    प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर मामलों की अपलोडिंग एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

    प्रखंडों के पदाधिकारी /कर्मी अपने कार्यशैली में लाएं सुधार,बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

    “सबका सम्मान,जीवन आसान”केवल एक नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है–। प्रभारी मंत्री

    जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु आज दिनांक 02 जून को इस माह का प्रथम सहयोग शिविर में सुश्री श्रेयसी सिंह प्रभारी मंत्री,सीतामढ़ी ने आज मेजरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत बसबिट्टा, बैरगनिया प्रखंड के बेलगंज पंचायत एवं सुप्पी प्रखंड के ग्राम पंचायत अख्ता उतरी में आयोजित सहयोग शिविरों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा शिकायतों का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं मामले को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    माननीया प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहां की सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तो निःसंदेह बिहार की समृद्धि में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।
    उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य शैली में अपेक्षित सुधार लाएं। कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार आपके पंचायत और आपके गांव पहुंच रही है। अतः प्रत्येक आवेदन का निष्पादन 30 दिन के अंदर हो इस सोच के साथ आगे बढ़ते हुए जनहित के प्रति अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करें। बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें।उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि होने योग्य अधिकतम मामलों का निष्पादन शिविर स्थल पर ही किया जाए तथा छोटे-छोटे मामलों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
    निरीक्षण के दौरान कई आवेदनों एवं समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करने का निर्देश संबंधित शिविर प्रभारियों को दिया गया

    प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लोगों को सहयोग शिविरों के लाभों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लाभुकों से फीडबैक भी लिया तथा उनसे प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

    माननीया मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप “सबका सम्मान, जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
    उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सहयोग शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखें।

    आम जनों में सहयोग शिविर के प्रति काफी उत्साह दिखा और कई व्यक्तियों द्वारा त्वरित निष्पादन हेतु धन्यवाद दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री महोदया ने शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर अवधि तक सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करें।

    उन्होंने शिविर प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी विभागों के पदाधिकारी शिविर अवधि तक उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा कर 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सहयोग पोर्टल पर अपलोड किए गए मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने हुए निष्पादित आवेदनों को भी सहयोग पोर्टल पर प्रेषित करने का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साथ शिविर प्रभारियों को दिया गया।

    जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।

    सहयोग शिविर के अवसर पर जिले के प्रभारी डीएम ,उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों के साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी सहयोग शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

    मौके पर जिले के सम्मानित माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /
    Next Article # बैरगनिया सीएचसी में 17 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण
    admin

    Related Posts

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    By adminJune 13, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================ *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 10/06/2026* ================ *प्रधानमंत्री रोजगार…

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (74)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (50)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?