Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    June 14, 2026

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»*डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने किया निरीक्षण*
    National

    *डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने किया निरीक्षण*

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    ================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक – 03/06/2026*
    ================
    *डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने किया निरीक्षण*

    *—–निरीक्षण के क्रम में दिए कई आवश्यक निदेश*
    ———————————————-
    *मधुबनी 03 जून 2026*

    *जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने मंगलवार को बेनीपट्टी के महमदपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया।*
    *विदित हो कि संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं के मद्देनजर जिले में की जा रही पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर (District Emergency Response cum Facility Centre) का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिए।*
    *निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न संसाधनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*
    *निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग किए जाने वाले नाव, आउटबोर्ड मोटर (OBM), लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, रस्सी, सर्च एवं रेस्क्यू उपकरण सहित अन्य संसाधनों का अवलोकन किया।* *उन्होंने एसडीआरएफ टीम कमांडर को निर्देशित किया कि सभी नावों एवं ओबीएम की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें पूर्णतः कार्यशील अवस्था में रखा जाए, ताकि आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सभी उपकरणों के रख-रखाव एवं समय-समय पर परीक्षण किए जाने का भी निर्देश दिया गया।*
    *जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं में प्रारंभिक प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सभी संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।*
    *निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, रजनीश कुमार को निर्देश दिया कि आपदा मित्रों (Aapda Mitra) के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।*
    *प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा मित्रों को डूबने की घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित तैराकी, वज्रपात से बचाव, बाढ़ पूर्व तैयारी, बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा आपदा के समय सामुदायिक सहयोग संबंधी विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही उन्हें विद्यालयों, पंचायतों एवं सामुदायिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक लोगों तक आपदा सुरक्षा संबंधी संदेश पहुंचाया जा सके।*
    *जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को आपदा से संबंधित सुरक्षा उपायों की जानकारी दें। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं संवेदनशील वर्गों को डूबने की घटनाओं तथा वज्रपात से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए।* *उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता के माध्यम से आपदा से होने वाली जन-धन की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।*
    *इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी को बाढ़ पूर्व तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।*
    *जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें।*
    ———————- ———————————————————————

    ================
    *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
    ================
    ================
    *DPRO,MADHUBANI*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधान सचिव महोदय ,कृषि विभाग – सह -प्रभारी सचिव, जिला मधुबनी के द्वारा प्रखंड – पंडौल पंचायत- दाहिवत माधोपुर पूर्वी में सहयोग शिविर में भाग लेकर निरीक्षण करते हुए ।
    Next Article *विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक*
    admin

    Related Posts

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    June 14, 2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला स्तरीय समन्वय बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित, 109 बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति दिलाने वाले प्रयासों की सराहना*

    June 14, 2026

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    By adminJune 14, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित…

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    June 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (82)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (52)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?