Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»*⬛ *भारत-नेपाल जटही बॉर्डर का डीएम ने किया निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश*
    National

    *⬛ *भारत-नेपाल जटही बॉर्डर का डीएम ने किया निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश*

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 02/06/2026*
    ==================

    *⬛ *भारत-नेपाल जटही बॉर्डर का डीएम ने किया निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश*
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आज हरलाखी प्रखंड स्थित भारत-नेपाल जटही सीमा क्षेत्र का वरीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिपरौन से जटही बॉर्डर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का भी निरीक्षण किया तथा हाल ही में कराए गए मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि उक्त सड़क के 7 मीटर चौड़ीकरण के लिए अविलंब विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके चौड़ीकरण से आम नागरिकों, व्यापारिक गतिविधियों एवं सुरक्षा एजेंसियों की आवाजाही और अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी।
    उल्लेखनीय है कि यह सड़क पूर्व में काफी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन की पहल पर कराए गए मरम्मती कार्य के उपरांत सड़क की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और वर्तमान में यातायात काफी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सड़क का 7 मीटर चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा सीमा क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
    जिलाधिकारी ने जटही बॉर्डर स्थित निजी बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से वार्ता की तथा सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
    निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, एसपी पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, ओएसडी नितेश पाठक,एडीएमओ रजनीश कुमार,संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।
    जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र के विकास, बेहतर संपर्क व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है तथा सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने की आमजन से संवाद समाहरणालय, मधुबनी | जिला जनसम्पर्क कार्यालय | दिनांक: 02/06/2026
    Next Article *■मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के दहिवत माधोपुर पूरब पंचायत के सहयोग शिविर में पहुँचे *प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार -सह- प्रभारी सचिव, श्री नर्मदेश्वर लाल*
    admin

    Related Posts

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    August 4, 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    By adminAugust 4, 20260

    श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था…

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी, सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    August 4, 2026

    बाढ़ सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम पर आपदा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    August 4, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

    August 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,361)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (171)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?