Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने की आमजन से संवाद समाहरणालय, मधुबनी | जिला जनसम्पर्क कार्यालय | दिनांक: 02/06/2026

    June 12, 2026

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच
    Breaking News

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    adminBy adminJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच
    पटना/सीतामढ़ी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी गैर-सरकारी प्रस्वीकृत एवं अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के स्थानीय निरीक्षण का आदेश जारी किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल द्वारा सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
    जारी पत्र के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा वेतन अनुदान दिया जाता है। साथ ही इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इन विद्यालयों की वास्तविक स्थिति एवं शैक्षणिक व्यवस्था की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
    निरीक्षण के लिए प्रत्येक प्रखंड में त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अथवा अंचलाधिकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रखंड मुख्यालय स्थित किसी राजकीय अथवा राजकीयकृत माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरीयतम प्रधानाध्यापक को सदस्य बनाया जाएगा।
    शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित जिला पदाधिकारी समिति के सदस्यों को नामित करेंगे। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालयों के वरीय प्रधानाध्यापकों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
    पत्र में कहा गया है कि सभी अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की जांच विभागीय संकल्प संख्या-793, दिनांक 18 जून 1994 में निर्धारित शर्तों के आलोक में की जाएगी। जांच के दौरान विद्यालय भवन, शैक्षणिक गतिविधियां, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं का सत्यापन किया जाएगा। समिति को विद्यालयों का फोटोयुक्त प्रतिवेदन स्पष्ट टिप्पणी के साथ तैयार कर दस दिनों के भीतर जिला प्रशासन के माध्यम से शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना होगा।
    शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद राज्यभर के अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभाग का मानना है कि निरीक्षण से विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में
    Next Article हरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने की आमजन से संवाद समाहरणालय, मधुबनी | जिला जनसम्पर्क कार्यालय | दिनांक: 02/06/2026
    admin

    Related Posts

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026

    लोक शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा: डीएम आनंद शर्मा ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    हरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने की आमजन से संवाद समाहरणालय, मधुबनी | जिला जनसम्पर्क कार्यालय | दिनांक: 02/06/2026

    By adminJune 12, 20260

    हरलाखी के पिपरौन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भाग लिया।…

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में

    June 2, 2026

    जिले में “खेत बचाओ अभियान” की हुई शुरुआत, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    June 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (74)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?