51 बटालियन स.सी.ब द्वारा 113 मवेशियों की जब्ती के साथ पशु तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त
दिनांक 16.04.2026 51 बटालियन स.सी.ब के सीमा चौकी कन्हवा के द्वारा रात्रि के समय नेपाल सीमा से अवैध रूप से पार किये जा रहे 113 मवेशियों की जब्ती सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिससे पशु तस्करों को कड़ा संदेश गया है | विदित हो कि SSB द्वारा निरंतर प्रचालन गतिविधियों में तेजी लाई गई है | वर्ष 2026 के दौरान 02 अभियुक्त सहित 253 मवेशियों की जब्ती की गई है साथ ही 01 अभियुक्त सहित 49 लाख नेपाली मुद्रा, लगभग 50 लाख मूल्य की धूप की लकड़ी, 153.2 ग्राम हीरोइन, 3,336 नग कफ सिरप, 5590 नग मादक टेबलेट तथा 20,100/- भारतीय जाली मुद्रा को जब्त किया गया | वर्ष 2025 के दौरान भी 51 बटालियन स.सी.ब द्वारा कुल 319 प्रचालनात्मक उपलब्धियों में कुल 278 अभियुक्तों गिरफ़्तारी सहित कोर एरिया में 931.44 किलोग्राम गांजा, चरस 01 किलोग्राम, 6175 नग कफ सिरप, 27451 नग मादक टेबलेट, देशी कट्टा-02, 23,500/- रुपए भारतीय जाली मुद्रा, 75 नग अवैध स्क्रैप बैटरी की जब्ती सहित 01 विदेशी नागरिक को पकड़ा गया साथ ही 37665.18 लीटर शराब की जब्ती की गई |
