दिनांक 31.10.2026 को श्री संजीव कुमार कुमार, कमांडेंट, 51 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन तथा डॉ. सुमित कुमार चौरसिया, उप कमांडेंट (चिकित्सा), 51 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सोनबरसा में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्राम सोनबरसा, चिलरा एवं बसतपुर के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही, जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर से कुल 57 ग्रामीण लाभान्वित हुए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version