इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की उपस्थिति में पुलिस केन्द्र स्थित आनंद भवन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1 एवं 2), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सार्जेंट मेजर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गुजरात के एकता नगर में आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का लाइव प्रसारण देखा गया।

वहीं, जिलांतर्गत विभिन्न थाना परिसरों/ क्षेत्रों में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,

अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी लाइव प्रसारण देखा। साथ ही, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version