प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के अंतर्गत BIT चेक पोस्ट पर तैनात SSB कर्मियों द्वारा नियमित जांच एवं निगरानी के दौरान मानव तस्करी से संबंधित एक मामले में एक भारतीय महिला, शबनम खातून तथा एक भारतीय पुरुष, श्री अंत कुमार को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के उपरांत दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं विस्तृत जांच हेतु भिट्ठा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II सीमा सुरक्षा के साथ-साथ मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम एवं सीमावर्ती नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
