समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
===================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 30/07/2026
==================
————सहयोग पोर्टल, आरटीपीएस एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा।
———-सेवा–संवाद–समाधान से लेकर बाढ़ नियंत्रण एवं जलापूर्ति योजनाओं की, सभी विभागों की प्रगति की हुई समीक्षा।
*जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग पोर्टल, आरटीपीएस, अन्तर्विभागीय समन्वय, तकनीकी, राजस्व एवं विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सेवा–संवाद–समाधान पोर्टल से संबंधित साप्ताहिक प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान विभागवार लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (UC), डीसी प्रमाण-पत्र, जिला नीलाम पत्र शाखा से संबंधित प्रपत्र-2, विधि शाखा के एलपीए, एमजेसी एवं सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित लंबित वाद, जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर लंबित न्यायिक मामलों, प्रपत्र ‘क’ के लंबित आवेदन, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ऑनलाइन जिला जनता दरबार, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली (CPGRAMS) तथा ई-कम्प्लायंस से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ 2026-27 के अंतर्गत बीज एवं प्रत्यक्षण वितरण की लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई। साथ ही पीएचईडी एवं पीआरडी के अंतर्गत छूटे हुए टोलों में नई जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण, हर घर नल का जल योजना की प्रगति, नए चापाकलों की स्थापना, चापाकल मरम्मत, टैंकर संचालन, चापाकलों के औसत जलस्तर एवं पेयजल उपलब्धता की वर्तमान स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के दोनों प्रमंडलों, पश्चिमी कोशी नहर तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1 एवं 2 द्वारा संचालित कटाव निरोधक कार्यों एवं अन्य योजनाओं की प्रगति का भी आकलन किया गया। सहयोग शिविर सह सेवा–संवाद–समाधान के अंतर्गत प्राप्त विभागवार आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला विधि शाखा, जिला कोषागार, जिला लोक सूचना कोषांग, लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली कोषांग, जिला कृषि कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-1 मधुबनी एवं कार्य प्रमंडल-2 झंझारपुर, पश्चिमी कोशी नहर तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडलों के पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुरे रहे।
—————————————————————————————
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।।
=============== ===
==================
# DPRO,Madhubani
