Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SSB 51वीं बटालियन ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन

    May 24, 2026

    ⬛️दिनांक-23.05.2026 को 29 हजार 917 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध

    May 24, 2026

    जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी में सभी आयुष चिकित्सकों का एईएस/जेई विषयक विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»⬛️ जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक।
    Breaking News

    ⬛️ जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक।

    adminBy adminMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 23/05/2026*
    ==================
    ⬛️ *जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक।*
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
    सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है, इसलिए किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। यूसी एवं डीसी लंबित विपत्रों के शीघ्र निष्पादन की समीक्षा के क्रम में उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) एवं व्यय विवरणी (डीसी) से संबंधित लंबित विपत्रों की स्थिति का अवलोकन किया गया। पाया गया कि विभिन्न परियोजनाओं में कई विपत्र लंबित हैं, जिसके कारण योजनाओं के वित्तीय निष्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित यूसी एवं डीसी विपत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा इसकी अद्यतन जानकारी समय-समय पर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित वित्तीय प्रतिवेदनों के कारण विकासात्मक योजनाओं की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पोषण ट्रैकर, पीएम मातृ वंदना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की हुई समीक्षा
    बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के अंतर्गत उपलब्ध सभी सूचनांकों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में डेटा प्रविष्टि एवं अन्य निर्धारित कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश किया कि पोषण ट्रैकर से संबंधित सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लंबित प्रविष्टि को अविलंब दुरुस्त किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन प्रविष्टि की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिले की उपलब्धि अपेक्षाकृत असंतोषजनक पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करें तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों योजनाएं महिलाओं एवं बालिकाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए तथा आवेदन प्रविष्टि की गति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।
    बैठक के अंत में निर्देश दिया गया कि माह के अंत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति एवं लंबित कार्यों के निष्पादन की स्थिति के आधार पर आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
    Next Article जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी में सभी आयुष चिकित्सकों का एईएस/जेई विषयक विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित
    admin

    Related Posts

    SSB 51वीं बटालियन ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन

    May 24, 2026

    ⬛️दिनांक-23.05.2026 को 29 हजार 917 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध

    May 24, 2026

    जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी में सभी आयुष चिकित्सकों का एईएस/जेई विषयक विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित

    May 24, 2026

    सीतामढ़ी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    SSB 51वीं बटालियन ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन

    By adminMay 24, 20260

    सशस्त्र सीमा बल की 51वीं बटालियन, सीतामढ़ी-II द्वारा शुक्रवार को 14वें स्थापना दिवस समारोह का…

    ⬛️दिनांक-23.05.2026 को 29 हजार 917 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध

    May 24, 2026

    जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी में सभी आयुष चिकित्सकों का एईएस/जेई विषयक विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित

    May 24, 2026

    ⬛️ जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक।

    May 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,277)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?