Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    April 21, 2026

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां
    Breaking News

    ■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

    adminBy adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी
    जिला जनसम्पर्क कार्यालय
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक – 20/04/2026
    ■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां
    मधुबनी, 20 अप्रैल 2026 — जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर, मधुबनी में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला जत्था की टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को स्व-गणना के महत्व से अवगत कराया।
    स्थानीय मैथिली भाषा में प्रस्तुत गीत — “आईब गेलै जनगणना के समैया यो भैया, सब मिली क चलू, स्वगणना करै” — ने लोगों में जागरूकता के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी उत्पन्न किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और आकर्षक नृत्य-गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।
    ■ डीएम-एसपी ने दिखाई अगुवाई, सेल्फी के जरिए दिया जागरूकता का संदेश।
    कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने “हैंड सेल्फी” के माध्यम से स्व-गणना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुषों में सेल्फी लेने की होड़ देखी गई।
    यह पहल न केवल आधुनिक तकनीक के उपयोग को दर्शाती है, बल्कि युवाओं एवं आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम भी बनी।
    ■ हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसमर्थन , लोगों ने लिया संकल्प
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
    यह अभियान जनभागीदारी को मजबूत करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
    ■
    कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा) शैलेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, उप-निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शपरिमल कुमार, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्व-गणना अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
    ■ स्व-गणना: सशक्त नागरिक, सशक्त राष्ट्र की ओर एक कदम

    जिला प्रशासन मधुबनी सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यह न केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, बल्कि देश के विकास एवं योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

    बिहार में शराब का व्यापार एवं सेवन पूर्ण रूप से अवैध है।
    इससे संबंधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर अवश्य दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    ————————————————————————-DPRO,मधुबनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्व-गणना अभियान तथा जनगणना का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति सही और पूरी जानकारी प्रदान करे, ताकि देश की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
    Next Article मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    April 21, 2026

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026

    स्व-गणना अभियान तथा जनगणना का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति सही और पूरी जानकारी प्रदान करे, ताकि देश की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    By adminApril 21, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 20 /04/2026 ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा…

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026

    ■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

    April 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (963)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?