समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 05/05/2026
■सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने की कारवाई
मधुबनी 05 मई 2026
यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बिहार होम गार्ड सिपाही का वाहन चेकिंग के क्रम मे संदिग्ध आचरण एवं पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के आलोक में सक्षम प्राधिकार, जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा बिहार होम गार्ड सिपाही सं०-10217 विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं अग्रेत्तर कारवाई हेतु जांच का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के किसी भी मामले पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है और भविष्य में भी कारवाई जारी रहेगी।
विदित हो कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सक्षम प्राधिकार जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त कारवाई की गयी है। वीडियो में यह दिखाया जा रहा है, कि यातायात थाना में प्रतिनियुक्त BHG सिपाही वाहन चेकिंग के क्रम मे एक व्यक्ति से कुछ संदिग्ध वस्तु ले रहा है।
———————- ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI