*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 29/05/2026*
================
*■*सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 06 जून 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का होगा आयोजन*
———————————————-
*मधुबनी 29 मई 2026*
*सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 06 जून 2026 को देश भर में आयोजित कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जायेगा।*
*इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी 20 शाखाओं द्वारा आगामी 06 जून 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।* *इसके तहत कृषि से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, SHG, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मूर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, PMFME, Agri Clinic-Agri Business, आदि के तहत ऋणों की स्वीकृति एवं संवितरण की जाएगी। इसके लिए कृषि कार्यों में लगे हुए किसानों, कृषि उद्यमियों, ग्रामीण व्यवसायों आदि से आग्रह है कि वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नजदीकी शाखा में सम्पर्क कर अपनी जरूरत के अनुसार कृषि ऋण के लिए आवेदन दें एवं इसका लाभ उठाएँ।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
