*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 18/05/2026*
================
*■सिविल सर्जन के द्वारा झंझारपुर परियोजना में ब्रिटानिया सी.एस.आर (CSR) प्रोजेक्ट के द्वारा किये जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा*
*मधुबनी 18 मई 2026*
*सिविल सर्जन, डॉ हरेंद्र कुमार के द्वारा ब्रिटानिया सी.एस.आर (CSR) प्रोजेक्ट की एरिया कॉर्डिनेटर रोमा दीप के द्वारा झंझारपुर में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा कई आवश्यक दिशा-निदेश भी दिए गए।*
*उक्त बैठक में सिविल सर्जन महोदय ने ब्रिटानिया सी.एस.आर (CSR) प्रोजेक्ट के अनुरोध पर झंझारपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु MOIC झंझारपुर को आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया एवं ब्रिटानिया सी इस आर प्रोजेक्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।*
*उक्त मौके पर पंकज कुमार मिश्रा, डीपीएम डी एच एस, डॉ० शंभू नारायण झा, एसीएमओ, डॉ० दीपक कुमार गुप्ता, डी आई ई सी मैनेजर सह समन्वयक आर बी एस के, एवं श्री स्मित प्रतीक सिन्हा जिला समन्वयक, सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0, मधुबनी भी उपस्थित थे।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
