*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 15/06/2026*
================
*■मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 16 जून को सहयोग शिविर का होगा आयोजन*
*16, 17 और 18 जून को सभी 21 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन*
*——जन सहयोग शिविर के आयोजन की तैयारियां पूर्ण*
*——मधुबनी जिले के 7 नगर निकायों के 15 वार्डो में भी होगा सहयोग शिविर का आयोजन*
———————————————-
*मधुबनी 15 जून 2026*
*जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “जन सहयोग शिविर” का आयोजन 16 जून 2026 को जिले के सभी 21 प्रखंडों के 26 पंचायतों में आयोजन किया गया हैं। वही 16, 17 और 18 जून को सभी 21 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा।*
*जिला पदाधिकारी,आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा शिविर के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।*
*जन सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।* *शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, श्रम, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्टॉल पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण करेंगे तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।*
*शिविर के दौरान राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, श्रमिक पंजीकरण, स्वास्थ्य योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था भी की गई है।*
*वही मधुबनी जिले के 7 नगर निकायों के 15 वार्डो में भी जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर अपने संयुक्त आदेश के द्वारा निदेश दिए गए है। नगर निगम, मधुबनी के वार्ड संख्या-4,5,6,42 तथा 43 वार्ड, नगर परिषद, झंझारपुर के वार्ड संख्या-3,4,26 नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड संख्या- 2 और वार्ड संख्या 21 में, नगर पंचायत, फुलपरास के वार्ड संख्या-15, नगर पंचायत, जयनगर के वार्ड संख्या-2,13 तथा नगर पंचायत, घोघरडीहा के वार्ड संख्या-2 और 10 में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी।*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न शिविरों में शामिल होकर आमजनों की शिकायतें को सुनेंगे।*
*जन सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से लोगों को शिविर की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।* *प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।*
*जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित जन सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने, सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा सुशासन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आमजन को राहत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच सकेगा।*
*16 जून 2026 को मधुबनी जिले के 21 प्रखंडो के इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:*
*खुटौना प्रखंड-कारमेघ उत्तर*
*खुटौना प्रखंड-खुटौना*
*खुटौना प्रखंड-सुक्की*
*कलुआही प्रखंड – मलमल उत्तर*
*बेनीपट्टी प्रखंड – साहपुर*
*राजनगर प्रखंड – पटवारा उत्तर, करहिया पूर्वी*
*पंडौल प्रखंड – श्रीपुर हाटी मध्य,*
*बिस्फी प्रखंड – चहुंटा*
*लखनौर प्रखंड – गंगापुर*
*घोघरडीहा प्रखंड – सांगी*
*बासोपट्टी प्रखंड – सेलिबेली*
*बेनीपट्टी प्रखंड – पाली*
*पंडौल प्रखंड – पंडौल पश्चिमी*
*बिस्फी प्रखंड – बिस्फी*
*जयनगर प्रखंड -देवधा मध्य*
*झंझारपुर प्रखंड – कोठिया*
*फुलपरास प्रखंड – सैनी*
*बाबूबरही प्रखंड – तिरहुता*
*मधवापुर प्रखंड – बासुकी बिहारी उत्तरी*
*लौकही प्रखंड – लौकही*
*मधेपुर प्रखंड – बाथ*
*रहिका प्रखंड – सौराठ*
*लदनियां प्रखंड – कुमरखत पश्चिमी*
*हरलाखी प्रखंड – नहरनियाँ*
*अंधराठाढ़ी प्रखंड – गंगद्वार* *पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
