*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 12/05/2026*
================
*■*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल के संचालित टॉप-10 योजनाओ का किया विस्तृत समीक्षा*
———————————————-
*मधुबनी 12 मई 2026*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कल देर शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सभी लोक स्वास्थ्य प्रमंडल तथा लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ जिले में संचालित टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।*
*बैठक में लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत “हर खेत तक सिंचाई का पानी” एवं “जल-जीवन-हरियाली अभियान” से संबंधित विभिन्न चेक डैम निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।* *जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*
*लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की समीक्षा के दौरान “हर घर नल का जल” योजना, नए जलापूर्ति योजनाओं, चापाकल निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई।* *जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*
*विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों की समीक्षा में आरडीएसएस एवं एमकेवीवाई योजनाओं के तहत विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण, कृषि कनेक्शन तथा स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने एवं आम उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
