Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    April 21, 2026

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»■जनगणना उत्सव जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मधुबनी वासियों को किया गया जागरूक*
    Breaking News

    ■जनगणना उत्सव जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मधुबनी वासियों को किया गया जागरूक*

    adminBy adminApril 21, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक – 20/04/2026

    ■जनगणना उत्सव जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मधुबनी वासियों को किया गया जागरूक*

    ——कार्यक्रम में शामिल हो उत्साहित दिखे लोग

    स्व-जनगणना अभियान में भाग लेना हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य: डीएम

    मधुबनी 20 अप्रैल 2026

    जनगणना 2027 के अवसर पर जागरूकता उत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर, मधुबनी में हजारों की संख्या में महिला-पुरूषों ने जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में भाग लेकर जनगणना 2027 में अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं जवाबदेही का परिचय दिखाया। सभी महिला एवं पुरूष मतगणना 2027 मधुबनी को मानव संरचना से लिखकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की ड्रोन कैमरा से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई।
    तत्पश्चात जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों से स्व-जनगणना अभियान से संबंधित शपथ “हम भारत के एक जागरूक नागरिक होने के नाते यह शपथ लेते है कि 1 गई तक चलने वाले स्वगणना प्रक्रिया में अपना स्वगणना पूर्ण करेंगे तथा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए छूटे हुए सभी नागरिकों का भी स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करेंगे।”

    “आज हम यह भी संकल्प लेते है कि नागरिक जनगणना शुरू होने पर प्रगणक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। देश के एक जिम्मेवार नागरिक के रूप में जनगणना-2027 में अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुए देश के समग्र विकास, सुदृ‌ढिकरण एवं सशक्तीकरण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगें।”

    जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर मतगणना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया जागरूकता उत्सव अभियान में भाग लेने के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही कहा कि जनगणना प्रक्रिया जनगणना एक्ट-1948 के तहत एक कानूनी प्रक्रिया है। यह कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ इस देश के नागरिक होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि हम सभी 01 मई 2026 के पूर्व अपना-अपना स्व-गणना se.census.gov. in पोर्टल पर लॉगिन कर लें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आप अपने पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते है। वे आपकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करेंगे। तकनीकी रूप से यह यदि कार्य करता है तो मात्र दो-से तीन मिनट में पूर्ण हो जाता है।
    उन्होंने सभी मधुबनी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि se.census.gov. in पोर्टल पर जाकर सभी लोग अपना-अपना स्व-गणना अवश्य कर लें। इसका यह लाभ होगा कि जब 2 मई से जनगणना प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, तब उन्हें कम-से कम समय लगेगा। हम सभी को शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करेंगे तथा अन्य लोगो को भी स्व-गणना पूर्ण करने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी एक टीम भावना के साथ मधुबनी फर्स्ट की तर्ज पर इसे पूर्ण करेंगे।
    जिलाधिकारी द्वारा इसी अवसर पर सभी शिक्षकों से अपील किया गया कि वे शैक्षणिक अवधि में किसी प्रकार से मोबाइल का इस्तेमाल रील्स देखने, सोशल मीडिया का उपयोग करने आदि में नही करेंगे। जिससे कि हमारे बच्चों का शैक्षणिक अवधि बेकार न जाय। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक अवधि के बाद मोबाइल(सोशल मीडिया एवं अन्य कार्यों के लिए) का उपयोग करने के लिए आप सभी स्वतंत्र है। शैक्षणिक अवधि में आप बेकार बैठे नही। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिला में धारा-163 लागू की गई है। इसका उल्लंघन सीधे कानून का उल्लंघन माना जायेगा, और कड़ी कारवाई की जायेगी। हम सभी का उद्देश्य है कि शैक्षणिक अवधि का कैसे अधिक-से-अधिक छात्रों के पठन-पाठन में उपयोग हो सकें।
    उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के लिए एक और आदेश निर्गत किया जायेगा। जिसमें सभी उत्क्रमित विद्यालयों में जगह की कमी को देखते हुए कक्षा का संचालन दो पालियों में किया जायेगा। इन सभी विद्यालयों में संसाधनों की कमी के कारण आठवीं तक कि कक्षा का संचालन एक पाली में तथा नवमी एवं दशमी की कक्षा का संचालन दूसरी पाली में किया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं के बच्चे एवं शिक्षक अपने-अपने पाली में आएंगे। इस संबंध में शीघ्र ही आदेश निर्गत किया जाएगा।

    स्व-गणना अभियान तथा जनगणना का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति सही और पूरी जानकारी प्रदान करे, ताकि देश की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
    प्रशासन द्वारा गांव-गांव और शहर-शहर में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाई जायेगी। जिसमें रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंपलेट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां छात्रों और आम लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
    जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार को विकास योजनाएं बनाने, संसाधनों का सही वितरण करने और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हर नागरिक जनगणना कर्मियों को सही और सटीक जानकारी दे।
    जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
    जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि देश के विकास की दिशा और योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से तय की जा सकें। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती,अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,डीपीआरओ परिमल कुमार,उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर,जिला शिक्षा पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक सहित तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी,कर्मी एवं काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।।

    ———————- ———————————————————————

    बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

    ================
    DPRO,MADHUBANI

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article“ जब पूरा जिला एक संकल्प में बंध जाए, तो इतिहास बनता है… ✨
    Next Article स्व-गणना अभियान तथा जनगणना का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति सही और पूरी जानकारी प्रदान करे, ताकि देश की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
    admin

    Related Posts

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    April 21, 2026

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026

    ■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज होगा

    By adminApril 21, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 20 /04/2026 ⬛️ एनसीओआरडी बैठक में नशा…

    ⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

    April 21, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-20.04.2026 को 44 हजार 518 घरेलू गैस है उपलब्ध

    April 21, 2026

    ■ उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

    April 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (963)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?