[14/04, 2:22 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
’दिनांक -14/04/2026
■अंतिम रूप से चयनित स्वयंसेवी गृहरक्षक अभ्यर्थियों का दिनांक-22.04.2026 को अभिलेख जाँच/सत्यापन तथा बॉण्ड भरने की होगी कारवाई*
——खेल भवन(मधुबनी) के भूतल में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक होगी कारवाई
——जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दिए गए आवश्यक निदेश
मधुबनी 14 अप्रैल 2026
अंतिम रूप से चयनित स्वयंसेवी गृहरक्षक अभ्यर्थियों का दिनांक-22.04.2026 को खेल भवन, मधुबनी के भूतल में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक अभिलेख जाँच/सत्यापन तथा बॉण्ड भरने की कारवाई की जायेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर कई आवश्यक निदेश दिए है।
विदित हो कि महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा का कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार पटना द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में स्वयंसेवी गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन हेतु विज्ञापन संख्या-01/2025 निर्गत की गयी है, जिसमें मधुबनी जिला हेतु 607 विज्ञापित रिक्त पदों पर गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन कराया जाना है। नामांकन की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा के पश्चात अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन किया गया है। अंतिम मेधा सूची में अंकित सभी अभ्यर्थियों का अभिलेख जाँच/सत्यापन तथा बंध पत्र (बॉण्ड) भरने की कार्रवाई दिनांक-25.08.2025 से 27.08.2025 तक कराया गया। दस्तावेज सत्यापन के क्रम में त्रुटि पूर्ण अभिलेख वाले अभ्यर्थियों के विज्ञापन सं0-01/2025 के आलोक में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को सूची से विलोपित किया गया। विज्ञापन सं0-01/2025 के आलोक में प्रतीक्षा सूची में अवस्थित प्रतीक्षारत् अभ्यर्थियों जिला चयन समिति द्वारा चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख जाँच/सत्यापन तथा बॉण्ड भरने की कार्रवाई दिनांक 22:04:2026 को 10:00 बजे से 03:00 बजे अपराह्न तक खेल भवन (भुतल), मधुबनी में कराया जाएगा। इस हेतु नामांकित समिति अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मधुबनी के अध्यक्षता में गठित की गयी है। जिसमें रश्मी, पुलिस उपाधीक्षक (मु०),अमित कुमार, जिला समादेष्टा,मणिभुषण कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को नामित किया गया। समिति को निदेश दिया गया हैं कि ये निर्धारित तिथि को उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का ऑनलाईन आवेदन में समर्पित अभिलेख का अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत मूल अभिलेख से मिलान करेगें एवं विज्ञापन में प्रकाशित शर्तों के अनुरूप अभिलेख जाँच करायेगें। साथ ही अभिलेख मिलान / जाँच में सफल अभ्यर्थियों का बंध पत्र (बॉण्ड) भरवाना सुनिश्चित् करेगें, एवं इसका प्रतिवेदन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भेजना सुनिश्चित करेंगे। टीम समिति के सहयोग हेतु दल का गठन करते हुए प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, विस्फी, सुरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज कार्यालय, सत्यजीत कुमार ठाकुर, आई० टी० प्रबंधक, पण्डौल को नामित किया गया है। अभिलेख सत्यापन हेतु उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान लिए गये बायोमेट्रिक निशान का सत्यापन कराया जाना है। जिसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित एजेन्सी Info clab Solutions Pvt. Ltd., New Delhi को निदेश दिया गया हैं कि वे इस कार्य के सम्पादन हेतु सभी उपस्कर सहित टीम ससमय निर्धारित स्थान पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित् करेगें।
—————————- ———————————————————————–
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
[14/04, 2:24 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
’दिनांक – 14/04/2026
■बिहार अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ*
