समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -24/03/2026
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), मधुबनी द्वारा जारी स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर पंचायत जयनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब के किनारे तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई की गई।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। साथ ही स्थानीय लोगों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
मौके पर नगर पंचायत जयनगर के कार्यपालक पदाधिकारी सुनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
अभियान का नेतृत्व करते हुए नगर पंचायत जयनगर के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए आम लोगों की भागीदारी बेहद आवश्यक है।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
—————————— ———————————————————————– ..*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
